Home » राशन कार्ड » हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे हिंदी में पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे हिंदी में पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे (Himachal Pradesh Ration Card 2019 lis):- राशन कार्ड सूची का नाम सुनते ही कुछ लोगो का सबसे पहला सवाल होता कि आख़िर राशन कार्ड सूची में नाम होना क्यो जरूरी हैं।

यदि आपके मन मे भी कुछ इस तरह का सवाल है और अपने भी हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। या फिर आप हिमाचल प्रदेश की 2019 राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते है तो यह लेख आपके लिये काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज इस लेख में हम हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम देखने की सम्पूर्ण जानकारी को बताने जा रहे है।

जिसे अपना कर आप हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपने नाम की पुष्टि कर सकेंगे। और यदि आपका नाम इस सूची में होगा तभी आप सरकार की तरफ से मिलने सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। तो चलिए जानते है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे पहले जहां राशन कार्ड सिर्फ रसद विभाग की तरफ से दिए जाने वाले सब्सिडी राशन कार्ड तक सीमित था लेकिन आज राशन कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन चुका है।

राशन कार्ड आज पहचान पत्र और सरकार की तरफ से दी जाने वाली योजना जैसे आवास योजना, बिजली योजना आदि के लिए राशन कार्ड होना काफी महत्वपूर्ण हो चुका है इसलिए राशन कार्ड होना बहुत जरूरी हैं।

तो यदि आपने हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। और अब सरकार के द्वारा जारी की गई 2019 राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

राशन कार्ड सूची क्या है – Ration Card List 2019

प्रदेश सरकार अक्सर अपने प्रदेश के ग़रीब परिवारों को राहत देते हुए गरीबी रेखा से नीचे यापन करने प्रदेश नागरिकों के प्रति के योजनाओं का संचालन करती है। जिसमे एक है राशन कार्ड योजना। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार रसद विभाग की मदद से गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले परिवारों को सब्सिडी पर अनाज मुहैया कराती है।

लेकिन इस योजना का लाभ प्रदेश के उन्ही नागरिकों को दिया जाता है जिसका राशन कार्ड सूची में नाम होता है। या फिर राशन कार्ड होता है।इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाओं का लाभ लेने के लिये आज राशन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन गया हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार का राशन कार्ड जारी करने का।मुख्य उद्देश्य प्रदेश के ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। या जो परिवार अपना भरण पोषक करने में सक्षम नही है। ऐसे परिवारों को बाजार की अपेक्षा काफी कम दामों पर अनाज जैसे गेहूं,चावल,चीनी,तेल आदि मुहैया कराना है।

ताकि प्रदेश का हर ग़रीब परिवार अपना जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सके। यह कार्ड परिवार के मुखिया के नाम जारी किया जाता है जिसमे परिवार के अन्य सदस्यों के नामों को भी जोड़ा जाता है।

तो यदि अपने राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए इसमे आवेदन था तो इस 2019 सूची में अपना नाम ज़रूर देख ले। 2019 राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखे इसकी सम्पूर्ण जानकारी की नीचे प्रक्रिया दी गयी है जिसे फॉलो करके आप आसानी से इस सूची में अपने नाम की पुष्टि कर सकते है।

हिमाचल प्रदेश 2019 राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे ?

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम देखना काफी आसान है, बस इसके लिए आपको कुछ चरणों को फॉलो करना है। तो चलिये देखते हैं –

  • हिमाचल प्रदेश राशन सूची में नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश की खाद्य विभाग की वेबसाइट https://epds.co.in/ पर जाना हैं। या यहाँ से इस लिंक से भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे

  • साइट पर आते ही इसके होमपेज पर आपको FPS राशन कार्ड के ऑप्शन पर आकर print ration card ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • Next यहां आपको Select Input types के 2 ऑप्शन मिलेंगे। पहला Ration card ID, दूसरा Adhar Number यहां आप जिस तरीके से अपना नाम सूची में देखना चाहते है उसका चयन कर ले। लेकिन हमने आपकी मदद के लिए यहां adhar card का चयन किया हैं।
  • Now यहां आपको आधार कार्ड का चयन करके अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना हैं और Search बटन पर क्लिक कर दे।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे

  • Search Box पर क्लिक करते ही आपका राशन कार्ड निकलकर आपके सामने आ जायेगा। आप चाहे तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • इस सूची में आपको राशनकार्ड धारक का नाम, किस तरह (एपीएल ,बीपीएल अंत्योदय) का राशन कार्ड है, परिवार के कितने सदस्यों के नाम इस सूची में शामिल है। ये सब जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी। यदि आपको इस सूची में अपने परिवार के सदस्य का नाम नहीं है तो इसके बारे में अपने क्षेत्र के सरकारी गल्ले की दुकान के डीलर से बात कर सकते है। 

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लाभ – Benefit Of HP Ration Card

  • किसी अन्य दस्तावेज़ बनवाने के लिए राशन की काफी आवश्यकता होती हैं।
  • राशन कार्ड की मदद से ही प्रदेश सरकार के द्वारा सब्सिडी पर खाद्य विभाग से राशन प्राप्त किया जा सकता हैं।
  • पहचान पत्र के रूप में उपयोगी।

Most Read -:

तो आज की इस पोस्ट में हमने जाना कि हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2019 सूची में अपना नाम कैसे देखे। उम्मीद करता हूँ कि दी गयी जानकारी आपको समझ आ गयी होगी। यदि आपको हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम देखने मे किसी तरह की परेशानी हो तो हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

हम जल्द आपसे जुड़कर आपकी पूरी सहायता करेंगे। यदि आज की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे दूसरी जगह शेयर ज़रूर करे और इसी तरह की नयी- नयी सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए हमारी साइट से जुड़े रहे धन्यवाद !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें