Home » भू-अभिलेख » भू अभिलेख नक्शा खसरा छत्तीसगढ़ यहाँ देखिये

भू अभिलेख नक्शा खसरा छत्तीसगढ़ यहाँ देखिये

आज बहुत सी सरकारी योजनायें ऑनलाइन उपलब्ध होता जा रहा है। जिससे घर बैठे नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। अपने ज़मीन का भू अभिलेख भू नक्शा, B1 खसरा नंबर पाने के लिए पहले राजस्व विभाग के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आज घर बैठे नक्शा खसरा छत्तीसगढ़ online देख सकते है। इस पोस्ट में आपको बताएँगे cg bhulekh naksha khasra नकल एवं भू नक्शा online कैसे देखते है ? CG में ऑनलाइन नक्शा खसरा नंबर कैसे निकाले इसकी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

bhulekh-naksha-khasra-cg

भू अभिलेख नक्शा खसरा के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने bhuiyan (भुइयां) नाम से वेबसाइट उपलब्ध कराया है। आप घर बैठे बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव ,नारायणपुर, सुकमा, बिलासपुर, जाँजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगाँव, बलौदाबाजार, भाठापारा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर जिले का भू नक्शा,  खसरा खतौनी नकल / नंबर ऑनलाइन देख सकते है। चलिए स्टेप by स्टेप भूलेख देखने की जानकारी प्रदान करते है।

CG Bhulekh Online नक्शा खसरा नक़ल कैसे निकाले ?

छत्तीसगढ़ शासन ने bhuiyan पोर्टल पर दो सुविधाएँ प्रदान किये है। एक खसरा खतौनी और दूसरा भू नक्शा। हम घर बैठे online अपने कंप्यूटर या मोबाइल से इसकी जानकारी ले सकते है। चलिए सबसे पहले खसरा B1 (खतौनी) देखने की जानकारी देते है।

CG भूलेख खसरा खतौनी नक़ल/नंबर कैसे निकाले ?

सबसे पहले यहाँ से bhuiyan.cg.nic.in पर जाइये। अब भुइयां वेब पोर्टल ओपन हो जायेगा। यहाँ सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करें। जैसे मुझे बिलासपुर का खसरा खतौनी देखना हो तो बिलासपुर सेलेक्ट किया। इसके बाद तहसील चुने, फिर अपना ग्राम सेलेक्ट कीजिये।

bhulekh-naksha-khasra-cg

जैसे ही ग्राम सेलेक्ट करेंगे नीचे कुछ और विकल्प आएगा। जैसे आप खसरा वार देखना चाहते है या नाम वार। जैसे मैंने नाम वार सेलेक्ट किया। फिर बॉक्स में नाम लिखना है और नीचे स्क्रीनशॉट की तरह खोजें विकल्प पर जाइये।

bhulekh-naksha-khasra-cg

अब आपसे मिलता जुलता कुछ और नाम आ सकते है। इसमें अपना नाम सेलेक्ट कीजिये। उसके बाद बी 1 देखना हो तो नीचे स्क्रीनशॉट की तरह बी 1 (खतौनी) रिपोर्ट को सेलेक्ट कीजिये –

bhulekh-naksha-khasra-cg

जैसे ही आप बी 1 (खतौनी) रिपोर्ट को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीनशॉट की तरह रिपोर्ट आ जायेगा। यहाँ भू स्वामी का नाम, खाता क्रमांक के साथ जमीन सम्बंधित अन्य जानकारी मिलेगा।

bhulekh-naksha-khasra-cg

उसके बाद खसरा रिपोर्ट देखने के लिए स्क्रीनशॉट की तरह P -2 (खसरा रिपोर्ट) ऑप्शन में जाइये। यहाँ भी भू स्वामी की डिटेल के साथ खसरा सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगा।

bhulekh-naksha-khasra-cg

इस तरह हम बहुत आसानी से CG bhulekh B1 खाता खसरा नंबर ऑनलाइन निकाल सकते है। चलिए अब भू नक्शा कैसे निकालना है उसकी जानकारी प्रदान करते है।

छत्तीसगढ़ भू नक्शा (Bhu – Naksha) ऑनलाइन कैसे निकाले ?

इसके लिए सबसे पहले यहाँ से cg.nic.in/bhunaksha पर जाइये। अब वेब पोर्टल ओपन होने के बाद अपना जिला सेलेक्ट कीजिये। फिर तहसील चुनें। RI सेलेक्ट करने के बाद अंत में अपना ग्राम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद आपके ग्राम का भू नक्शा राइट साइड में दिखाई देगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है।

cg-bhu-naksha

भू नक्शा को आप ज़ूम करके क्लियर देख सकते है। इस तरह हम बहुत आसानी से घर बैठे भू नक्शा छत्तीसगढ़  ऑनलाइन निकाल सकते है।

Cg Bhulekh online कैसे निकाले ? इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से इस पोस्ट में बताया है। अगर खाता खसरा नक़ल या भू नक्शा ऑनलाइन देखने में किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।

इसे पढ़ें – भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश खाता संख्या की नक़ल यहाँ देखें

इसे पढ़ें – राजस्थान भू अभिलेख जमाबंदी की नक़ल यहाँ देखिये | Apna Khata Rajasthan

भू नक्शा, खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। जिससे अन्य लोग भी भूलेख छत्तीसगढ़ ऑनलाइन देख सकें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। ऐसे ही उपयोगी जानकारी हिंदी में पाने के लिए गूगल पर inhindi.in सर्च करके भी आप इस साइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें