Home » भू-अभिलेख » भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश खाता संख्या की नक़ल यहाँ देखें

भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश खाता संख्या की नक़ल यहाँ देखें

दूसरे विभाग की तरह राजस्व विभाग भी ऑनलाइन सुविधाएँ प्रदान करने लगा है। जिससे घर बैठे भूलेख खसरा खतौनी  ऑनलाइन निकाल सकते है। भारत के लगभग सभी राज्यों में खसरा खतौनी नक़ल, भू नक्शा की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। देश के बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में भी खसरा खतौनी ऑनलाइन निकाल सकते है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि भू अभिलेख उत्तर प्रदेश खाता संख्या कि नक़ल ऑनलाइन कैसे निकाले ? यूपी के सभी जनपद की खसरा खतौनी निकालने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

bhulekh-up-khata-khasra-nakal-online

हम घर बैठे अमरोहा, अमेठी, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, इटावा, इलाहाबाद, उन्नाव, एटा, ओरैया, कन्नौज, कानपूर, देहात, कानपूर नगर, कासगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, खीरी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, गोंडा, गौतमबुद्ध नगर, चंदौली, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, झाँसी, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, फैजाबाद, बदायूं, बरेली, बलरामपुर के साथ अन्य सभी जनपद की खाता संख्या की नक़ल ऑनलाइन देख सकते है। तो चलिए जानते है कैसे ?

भू अभिलेख उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे निकाले ?

Bhulekh UP Online देखने के लिए सबसे पहले यहाँ से upbhulekh.gov.in पर जाइये। इसके बाद भूलेख उत्तर प्रदेश का वेब पोर्टल ओपन हो जायेगा।

यहाँ से सबसे पहले अपना जनपद सेलेक्ट कीजिये। उसके बाद तहसील चुने। फिर उस तहसील के अंतर्गत सभी ग्राम की लिस्ट आएगा। यहाँ अपना ग्राम चुने जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया है –

bhulekh-up-khata-khasra-nakal-online

अब भू अभिलेख खोजने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। खसरा संख्या द्वारा, खाता संख्या दौरा और खातेदार के नाम द्वारा। यहाँ आप कोई भी विकल्प से खाता खसरा नंबर निकाल सकते है।

नाम से खाता खोजने के लिए खातेदार के नाम द्वारा खोजें विकल्प में जाइये। फिर बॉक्स में अपने नाम का प्रथम अक्षर लिखें। उसके बाद नीचे नाम की लिस्ट आ जायेगा। यहाँ अपना नाम सेलेक्ट कीजिये और नीचे स्क्रीनशॉट की तरह उद्धरण देखें के विकल्प में जाइये।

bhulekh-up-khata-khasra-nakal-online

जैसे ही अपना नाम सेलेक्ट करने के बाद उद्धरण देखें के ऑप्शन में जायेंगे, उसके बाद आपके ज़मीन का खसरा खतौनी की नक़ल आ जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है –

bhulekh-up-khata-khasra-nakal-online

ठीक इसी तरह उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों का भू अभिलेख निकाल सकते है। इस तरह हम बहुत आसानी से घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के द्वारा bhulekh up online देख सकते है।

इस पोस्ट में आपको भूलेख नक्शा उत्तर प्रदेश खाता संख्या की नक़ल ऑनलाइन देखने की जानकारी स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बताया है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

इसे पढ़ें – भू अभिलेख नक्शा खसरा छत्तीसगढ़ यहाँ देखिये

इसे पढ़ें – राजस्थान भू अभिलेख जमाबंदी की नक़ल यहाँ देखिये | Apna Khata Rajasthan

भूलेख खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देखने की जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूलें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। ऐसे ही उपयोगी जानकारी हिंदी भाषा में पाने के लिए गूगल पर inhindi.in सर्च करके भी आप इस साइट पर आ सकते है। धन्यवाद !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें