Home » आधार कार्ड » ई श्रम कार्ड क्या है? । What is E Shram Card । ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

ई श्रम कार्ड क्या है? । What is E Shram Card । ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

आज भी देश में बहुत से ऐसे नागरिक है जो मजदूरी करके अपना जीवन व्यतीत करते है, ऐसे नागरिको के पास अपनी कोई बचत नही होती है जिससे यह रोजगार ना मिलने पर अपने जरुरी खर्चे चला सके। ऐसा कई बार होता है कि जब किसी कारणवश इनको रोजगार नही मिलता है जिससे इनको कई तरह की समस्यायें होती है। सरकार ने इस तरह के मजदूरी करने वाले नागरिको के लिए ई श्रम कार्ड बनाने का निर्यण लिया है।

ई श्रम कार्ड को बनाने की शुरुआत श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा की गयी है जिससे देश में काम करने वाले सभी मजदूरों का एक डेटाबेस तैयार किया जा सके और उनको समय से रोजगार दिया जा सके और साथ ही जरुर पड़ने पर उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

ई श्रम कार्ड बन जाने से देश के किसी भी राज्य में काम करने वाले मजदूर को कई तरह के लाभ मिल सकेगे। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको ई श्रम कार्ड के बार में जानकारी देगे कि किस प्रकार आप अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते है। अगर आप यह जानकारी लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

E Shram Card क्या है? । What is E Shram Card

ई श्रम कार्ड को भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जिससे देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके और साथ ही उनका डेटाबेस तैयार किया जा सके। किसी भी मजदूर का ई श्रम कार्ड बन जाने के बाद उसको कई लाभ मिलेगे और साथ ही वह मजदूर अपने ई श्रम कार्ड को अपने पहचान पत्र के तौर पर भी प्रयोग कर सकता है और किसी भी सरकारी या निजी कंपनी में रोजगार के लिए आवेदन कर सकता है।

ई श्रम कार्ड को भारत सरकार की चलाई जा रही योजना one nation one card के तहत शुरू किया गया है। किसी भी ई श्रम कार्ड में उस नागरिक की सभी जरुरी व्यक्तिगत जानकारी जैसे उसका नाम, पता, शिक्षा, काम करने का कौशल और उसके व्यवसाय के बारे में सभी जानकारी फीड की जाती है जिससे उस मजदूर को रोजगार मिलने में आसानी हो। सरकार द्वारा इन सभी मजदूरों का एक सरकारी डाटाबेस बनाया जायेगा जिससे मजदूरों के लिए सही योजनाए और रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराये जा सके।

ई श्रम कार्ड के उद्देश्य । Objectives of E Shram Card

सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में किसी भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का डाटा बेस तैयार करना और उनको सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

वर्तमान में देश में लगभग 45 करोड़ वर्कर है जो असंगठित क्षेत्र के तहत काम करते है और इस कारण इनको सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ नही मिल पाते है। लेकिन ई श्रम कार्ड के बन जाने के बाद सभी मजदूरों को अपना हक़ मिल सकेगा और सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ भी मिल सकेगे।

ई श्रम कार्ड के लाभ । Benefits of E Shram Card

ई श्रम कार्ड बन जाने के बाद देश के सभी ई श्रम कार्ड धारको को सरकार द्वारा कई लाभ प्रदान किये जायेगे जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है।

  • जिस भी नागरिक का ई श्रम कार्ड बनाया जायेगा उसको अपने कार्ड पर सरकार की तरफ से एक यूनिक आईडी कार्ड दिया जायेगा जिसका इस्तेमाल आप पहचान पत्र के तौर पर कर सकेगे।
  •  इस ई श्रम कार्ड पर एक यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर होता है जिसकी मदद से रोजगार देने वाली कंपनी आपका डाटा चेक कर सकेगी।
  •   जिन भी नागरिक मजदूरों का ई श्रम कार्ड बनाया जायेगा उन सभी मजदूर नागरिको को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जायेगा और सरकार द्वारा एक वर्ष तक इसकी प्रीमियम भरी जाएगी।
  • अगर सरकार द्वारा देश में काम करने वाले भविष्य में यदि सरकार वर्कर्स के लिए कोई योजना लाती है तो उसका सीधा लाभ वर्कर्स को मिलेगा।
  • मजदूरी करने वाले नागरिको का ई श्रम कार्ड  बन जाने के बाद उनको नये और बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकेगे।
  • ई श्रम कार्ड बन जाने के बाद सरकार के पास सभी मजदूरों का डिजिटल डाटा उपलब्ध हो जायेगा, और अगर सरकार कोई योजना के तहत इन मजदूर नागरिको को लाभ देना चाहे तो वह सीधे उस डाटा के जरिये उनको लाभ दे सकती है।
  •  देश के ऐसे मजदूर नागरिक जिनके पास अपना पक्का घर नही है तो ऐसे नागरिको को सरकार पक्का घर बनबाने के लिए पीएम आवास योजना का भी देगी जिससे वह अपना पक्का मकान बनवा सके।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए योग्यता । Eligibility for E Shram Card

अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको बता दूँ कि सरकार द्वारा आपका ई श्रम कार्ड तभी बनाया जायेगा जब आप इसके लिए पात्र होगे, ई श्रम कार्ड  के लिए सरकार द्वारा तय की गयी सभी पात्रता की सूची नीचे दी जा रही है।

  • सरकार द्वारा केवल ऐसे नागरिको का ई श्रम कार्ड बनाया जायेगा जिनकी उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष की होगी।
  •  ई श्रम कार्ड के लिए केवल वह मजदूर नागरिक ही आवेदन कर सकता है जो किसी असंगठित क्षेत्र में काम कर रहा है।
  •  ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाला नागरिक आय कर दाता ना हो।
  • जो भी आवेदन कर्त्ता EPFO और ESIC का सदस्य है उसका ई श्रम कार्ड नही बनाया जा सकेगा।
  •  ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाला नागरिक कोई नौकरी ना कर रहा हो।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरुरी कागजात । Important Documents for E Shram Card

देश के जो भी नागरिक अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो उनके पास अपने कुछ कागजात होने अनिवार्य है इसके बाद ही उनका ई श्रम कार्ड बनया जा सकता है। ई श्रम कार्ड के लिए सभी जरुरी कागजात की सूची नीचे दी जा रही है।

  •  जो भी नागरिक अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहता है उसके पास अपना आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • ई श्रम कार्ड में भरने के लिए आपके पास अपना एड्रेस प्रूफ भी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले नागरिक के पास अपना एजुकेशन क्वालिफिकेशन भी होना चाहिए।
  • जो भी नागरिक अपना ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर रहे है उनके पास अपने रोजगार,व्यवसाय और कौशल से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए।
  • ई श्रम कार्ड बनबाने के लिए आपके पास बैंक डिटेल्स भी होनी जरुरी है जिससे सरकार द्वारा आपको कोई मदद दी जा सके।

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें । How to Apply Application for E Shram Card

अगर आप ई श्रम कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप नीचे दी जा रही प्रोसेस को पढ़कर ई श्रम कार्ड के लिए अपना आवेदन कर सकते है।

  •  अपना ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को सबसे पहले E Shram Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा, आप चाहे तो दिए गये लिंक “eshram.gov.in” पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेगे, आप इस वेबसाइट के होमपेज पर पहुँच जायेगे जहाँ आपको “Register on E Shram Card” का एक आप्शन दिखाई देगा, आपको इस आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने “Self Registration” पेज की window खुल जाएगी, जिसमे आपको आपकी पर्सनल जानकारी भरने को पूछा जायेगा।
  •  इसमें आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा और इसके बाद नीचे दिए गये captcha को भरना होगा और send OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  अब आपको आपके मोबाइल नंबर पर आया हुआ OTP भरना होगा और submit के आप्शन वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और इसके बाद I agree वाले बॉक्स में ✓ करके नीचे दिए गये Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेगे, आपके आधार कार्ड से जुडी सभी जानकारी आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। अब आपको बिना भरे हुए कॉलम में पूछी गयी जानकारी को भरना होगा और इसको सबमिट कर देना होगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करते ही आपका आपके सामने ई श्रम कार्ड आ जायेगा जिसको आप प्रिंट कर सकते है और इसको लैमिनेट करा सकते है क्योंकि यही आपका ई श्रम कार्ड है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस लेख के माध्यम से ई श्रम कार्ड क्या है? । What is E Shram Card । ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में विस्तार से बताया। उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा योजना से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी को प्राप्तकरने के लिए आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें