Home » सरकारी योजना » मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड आवेदन फॉर्म की पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड आवेदन फॉर्म की पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फार्म | मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना pdf | mukhyamantri krishi ashirwad yojana list 2019 | मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना list | मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड सरकार। 

झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (MMKAY) क्या है इसमें आवेदन कैसे करे हिंदी में पूरी जानकारी :- भारत की अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था किसानों पर ज्यादा निर्भर करती हैं। किसानों के कठिन परिश्रम के बाद ही आज दुनिया को अन्य की प्राप्त हो पाती हैं।

किसानों की वजह से आज हमारे देश को कृषि प्रधान देश माना जाता है।भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी आज यहां के किसान की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। आयें दिन आर्थिक तंगी के कारण किसानों की आत्महत्या जैसी खबरों देखने को मिलती हैं। लेकिन सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत और उनकी आय को दोगुना करने के लिए लगातार काम कर रही है। 

किसानों के हित के लिए भारत सरकार ने किसान मानधन योजना, किसान बीमा योजना जैसी कई योजनाओं का संचालन किया है ताकि भारत के किसानों की आय को दोगुना किया जा सके और अब झारखंड सरकार ने इस महँगाई को देखते हुए और प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत अब सभी लघु सीमांत किसानों को झारखंड सरकार खरीफ़ की फ़सल के लिए 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा, इसके लिए क्या पात्रता होगी या फिर इसमे आवेदन कैसे करे।इस तरह की अधिक जानकारी को पाने के लिए इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें। 

झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है – What is the CM Krishi Ashirwad Yojana 2019

भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी यहां के किसान की आय काफी कम है। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी के चलते समय पर खेत मे खाद्,बीज उर्वरक और खेती के ले लिए जरूरी संसाधन इसलिए झारखंड प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत सरकार खरीफ़ फ़सल की उपज के लिये प्रदेश के सीमांत और लघु किसानों को आर्थिक मदद के लिए 5000 से 25000 की राशि प्रदान करेगी। ताकि किसान अपने खेती से जुड़े जरूरी संसाधन जुटा सके और कृषि के लिए समय पर बीज उर्वरक ख़रीद सके।

बता दे कि इस योजना का लाभ ऐसे।किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 1 एकड़ से 5 ज़मीन है।उन्हें प्रति एकड़ 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक राशि डीबीटी) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे पात्र किसान के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिसे जब चाहे लाभार्थी किसान निकाल कर इनका उपयोग कर सकता हैं।

सरकारी योजना » एक देश एक राशन कार्ड योजना क्या है ? इसका लाभ कैसे मिलेगा

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार का इस योजना के अंतर्गत यही उद्देश्य है। की किसान को खेती के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए लोन या फिर बीज खाद खरीदने के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहना पड़े अधिक जानकारी के लिए नीचे पड़े-

  • राज्य की फ़साल उत्पादन में वृद्धि करना। 
  • भारत सरकार नरेंद्र मोदी के सपने 2022 तक किसान की आय दोगुना करना।
  • प्रदेश में कृषि रोज़गार बढ़ाना। 
  • प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करना।
  • किसी भी लघु सीमांत किसान के लिये उर्वरक, खाद, बीज खरीदने के लिए दूसरे पर निर्भर ना रहना पड़े।
  • जमीन के लिए लोन ना लेना पड़े।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभ – Benefit Of CM Krishi Ashirwad Yojana

MMKAY में आवेदन करने से किसानों को ये सभी लाभ होंगे –

  • कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार अपने प्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • आशीर्वाद योजना का लाभ ऐसे सीमांत और लघु किसान ही ले।सकते है जिनके पास 1 एकड़ से 5 एकड़ तक ज़मीन हैं।
  • इस योजना के तहत सरकार % ब्याज दर पर फ़सल ऋण भी किसानों को प्रदान करेगी।
  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत सरकार 22.75 लाख किसानों को इसका लाभ प्रदान करेगी।

सरकारी योजना » प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है ? इसमें आवेदन कैसे करे

 मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता – Eligibility for Krishi Ashirwad  CM Scheme

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए –

  • कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के किसान ही ले सकते हैं।
  • सीमांत और लघु किसानों को दिया जाएगा इसका लाभ।
  • किसी भी आयु का किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता हैं।
  • 1 एकड़ से 5 एकड़ ज़मीन तक हकदार किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद  योजना के लिए दस्तावेज़ –  Important Documents Of Krishi Ashirwad  CM Scheme

MMKAY का लाभ लेने के लिए निम्लिखित दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी – 

  • आवेदनकर्ता करता किसान का आधार कार्ड ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ जैसे खसरा, खतौनी। 
  • आवेदनकर्ता किसान का बैंक खाता। 
  • 2 पासपोर्ट फ़ोटो। 
  • आधार कार्ड। 
  • बैंक पासबुक। 
  • निवास प्रमाण पत्र। 

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन कैसे करे- – How To Apply Krishi Ashirwad  CM Scheme

आपकी बेहतर जानकारी के लिये बता दे कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए अभी किसी भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कि है। हालांकि झारखंड सरकार ने किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी है।

तो यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो अपने जरूरी दस्तावेज़ को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर इस विषय मे जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। और इस योजना का लाभ ले सकते है।

झारखण्ड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (MMKAY) के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है – mmkay.jharkhand.gov.in

सरकारी योजना » प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2019 | पीडीऍफ़ फॉर्म

निष्कर्ष

ये थी आज की हमारी पोस्ट जिसमे हमने झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्या है, आवेदन कैसे करे, इसका लाभ कैसे मिलेगा इसके बारे में विस्तार में जाना। आशा करता हूँ कि आपको इस लेख में झारखंड मुख्यमंत्री कृषि योजना के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी।

यदि आपको इस लेख में कुछ समझ नही आया हो या फिर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। बहुत जल्दी आपके सवालों का जवाब दिया जायेगा। ध्यन्यवाद !

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें