Home » राशन कार्ड » Rajasthan Ration Card List नाम से देखिये ऑनलाइन

Rajasthan Ration Card List नाम से देखिये ऑनलाइन

Ration Card की डिटेल हम ऑनलाइन देख सकते है। आप आसानी से पता कर सकते है कि आपके ग्राम पंचायत या नगर पंचायत में किसके -किसके नाम पर राशन कार्ड है। तो चलिए इस पोस्ट में आपको बताते है कि राशन कार्ड राजस्थान कैसे खोजें और डिजिटल डिटेल डाउनलोड करें। अगर आप Rajasthan से है और इसके बारे में डिटेल चाहते है तो इस पोस्ट में आपको पूरी जानकारी मिलेगा।

ration-card-rajasthan-khoje-download-online

आप कंप्यूटर पर ऑनलाइन राशन कार्ड राजस्थान लिस्ट देख सकते है। अगर आपके पास कंप्यूटर ना हो तो अपने एंड्राइड मोबाइल से भी बहुत आसानी से पूरी डिटेल घर बैठे चेक कर सकते है।

इस पोस्ट में आपको एंड्राइड मोबाइल से Ration Card List Rajasthan कैसे खोजें इसकी प्रोसेस बताऊंगा। ठीक इसी तरह आप कंप्यूटर पर देखने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो कीजिये।

राशन कार्ड राजस्थान खोजें ऑनलाइन

सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन कीजिये और food.raj.nic.in टाइप करके सर्च कीजिये। या आप सीधे इस लिंक से भी डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते है – Food Department Rajasthan

अब अपने राशन की डिटेल देखने के लिए वेबसाइट पर महत्वपूर्ण लिंक का एक बॉक्स मिलेगा। इसमें आपको राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें के विकल्प पर जाना है। नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है –

ration-card-rajasthan-khoje-download-online

अब यहाँ आप दो तरह से राशन कार्ड सर्च कर सकते है। राशन कार्ड नंबर और डिटेल से। दूसरा अपने जिले ब्लॉक और गांव के अनुसार। गांव के अनुसार खोजने के लिए सबसे पहले ऊपर अपना जिला चुने। क्षेत्र का प्रकार में ग्रामीण या शहरी सेलेक्ट कीजिये। अपना ब्लॉक/नगरपालिका सेलेक्ट कीजिये। पंचायत चुने और फिर अपना गांव का नाम सेलेक्ट कीजिये।

सभी डिटेल सेलेक्ट करने के बाद नीचे खोजें के विकल्प पर टैप कीजिये। (यहाँ मैंने ग्रामीण क्षेत्र का राशन कार्ड खोजने की प्रोसेस बताया है, इसी तरह आप शहरी क्षेत्र का भी सर्च कर सकते है)

ration-card-rajasthan-khoje-download-online

अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए उस गांव में जितने भी राशन कार्ड है उसकी पूरी सूची आ जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है। नाम मिल जाने पर राशन कार्ड नंबर पर टैप कीजिये।

ration-card-rajasthan-khoje-download-online

अब आप देखेंगे कि कार्ड नंबर, कार्ड का प्रकार, उपभोक्ता का नाम और फोटो आ जायेगा। अगर आप ये डिटेल डाउनलोड करना चाहते है तो अपने ब्राउज़र के मेनू ऑप्शन (ऊपर तीन डॉट) पर टैप कीजिये। इसके बाद print का विकल्प आएगा। इस पर टैप कीजिये।

इससे आपको save as pdf का ऑप्शन आ जायेगा। और आप आसानी से अपने फोन में पीडीऍफ़ फाइल सेव कर सकते है। अब इस फाइल को आप किसी कंप्यूटर शॉप में जाकर प्रिंट करा सकते है।

इस तरह हम बड़ी आसानी से घर बैठे अपने एंड्राइड फ़ोन से राजस्थान राशन कार्ड सूची देख सकते है। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। आपकी पूरी मदद किया जायेगा।

» Cg Ration Card | छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूचि देखिये 2017

» Ration Card Up पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश 

अगर Ration Card List Rajasthan कैसे खोजें और ऑनलाइन  डाउनलोड करे, इसकी जानकारी आपको पसंद आये तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें। जिससे राजस्थान के अन्य लोग भी अपना डिटेल देख सकें। शेयर करने के लिए नीचे शेयर बटन दिया गया है। Thank You.

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें