Home » सरकारी योजना » उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? हिंदी में जानकारी

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? हिंदी में जानकारी

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं :- उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। यहां लाभ 20 करोड़ से अधिक जनसंख्या निवास करती है, जिस कारण यहां के सरकारी दफ्तर और कार्यालयों में भीड़ लगी रहती है। और अगर हम छोटे से काम को कराने के लिए भी सरकारी कार्यालयों में जाते है, तो हमारा बहुत समय बर्बाद हो जाता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रकिया को भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दिया गया है.

जिसका उपयोग कर कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से घर बैठे – बैठे आयु प्रमाण पत्र को बनवा सकता है, तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करना कर सकता है, लेकिन आपका भी अभी तक आयु प्रमाण पत्र नहीं बना है और आप इसे बनबाना चाहते है, तो लेख को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़े। हम उम्मीद करते है कि ये आपके लिए काफी हद तक मददगार साबित होगा।

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र | UP Age Certificate

UP Age Certificate उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवास करने वाले स्थायी लोगों के लिए जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जिसमें व्यक्ति की उम्र लिखित रूप में दर्ज होती है, जिस कारण बहुत से कामों में इसकी आवश्यकता होती है, लेकिन आज से कुछ समय पहले इस प्रमाण पत्र को विभाग द्वारा ऑफलाइन माध्यम से बनाया जाता था।

जिससे लोगों का बहुत समय और पैसा बर्बाद होता था, और फिर भी समय पर वे इसे नहीं बनवा पाते थे. तथा इसका उपयोग कर प्राप्त होने वाले लाभों को प्राप्त करने से बांछित रह जाते थे। इसलिए विभाग द्वारा इसको बनवाने की प्राक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है, जिसके बारे में नीचे Step By Step बताया गया है। तो चलिये शुरू करते है –

यूपी आयु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी पात्रताएँ | Important eligibility for UP age certificate

UP Age Certificate को बनवाने के लिये आपको कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। अगर आपके पास वह उपलब्ध है, तभी आप इसे बनवा सकते है. जो कि निम्न है –

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का पहले से ही किसी अन्य प्रदेश से आयु प्रमाण पत्र जारी किया गया ना हो।

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents required for Uttar Pradesh age certificate

हम सभी जानते है कि जब भी हम किसी सरकारी दस्तावेज को बनवाने के लिए आवेदन करते है, तो प्रूफ के रूप में हमें कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार आयु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए भी कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जो कि निम्न है –

  • आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

आयु प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of age certificate

अगर आपके पास आयु प्रमाण पत्र उपस्थित है, तो आपको इसका उपयोग कर प्राप्त होने वाले लाभों ले बारे में भी पता होना आवश्यक है, क्योंकि यदि हमें किसी भी चीज़ से प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी नहीं होती है। तो हम उसका इतना महत्व नहीं देते है, इसके लाभ निम्न है –

  • बहुत सी आयु से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  • इसका उपयोग कर आप किसी भी स्कूल या कॉलेज में प्रवेश करा सकते है।
  • पहचान के प्रूफ में भी इसका उपयोग कर सकते है।

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? | How to get Uttar Pradesh Income Certificate

अगर आप आयु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके बनबाना चाहते है, तो बहुत आसानी से बनवा सकते है. जिसके लिए आप नीचे लेख में दिये गये Points को Step By Step फॉलो कर सकते है –

  • जिसके आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसका Home Page आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार खुल जायेगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए Screen Short में देख सकते है।
  • अब आपको यहां Issuance Of Age Certificate का विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • अब यदि आपका इस पोर्टल पर पहले से ही एकाउंट है, तो आपको User Name और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है, और अगर एकाउंट नहीं है, तो For New Registration के बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • जहां आपको पूछी गयी सभी जानकारीयों को सही – सही भरना होगा।
  • जिसके बाद वेरिफिकेशन में लिए आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। जिसे आपको दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।
  • जिसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • जिसके बाद आपको Issuance Of Age Certificate के फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ दिशा निर्देश दिखाई देंगे। जिसको आपको अच्छी तरह पड़ना होगा। तथा चेक बॉक्स टिक करके प्रोसीड के बटन के ऊपर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा। जहां आपको पूछी गयीं सभी मूल जानकारीयों को भरना होगा।
  • तथा मांगे गये मूल दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • ये करने के बाद आपको Save के बटन के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Preview Application Form खुल जायेगा। जहां से आपको एक बार फिर दी गयी जानकारीयों की जांच कर लेना है, जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
  • अगर सब कुछ ठीक है, तो आपको सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्राक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
  • और आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त हो जायेगी। जिसका आपको प्रिंट आउट निकलवा कर सुरक्षित करके रख लेना है।

निष्कर्ष –

आज हमने इस लेख के माध्यम से आपके साथ उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र (UP Age Certificate) कैसे बनवाएं तथा इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

हम आशा करते है, कि आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपको पसन्द आयी होगी तथा उपयोगी साबित हुई होगी। अगर अभी भी आपके में आर्टिकल से जुड़ा1 कोई भी डाउट है, तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है, हमारी टीम द्वारा आपके सवाल का जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश की जायेगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें