Home » सरकारी योजना » उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? :- अगर आप उत्तर प्रदेश में निवास करते है। तो आपने उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के बारे में आवश्यक सुना है। जिस के माध्यम से प्रदेश में निवास करने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति का पता चलता है। जिस कारण बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने किए लिए इसकी आवश्यकता होती है।

इसलिए आज के समय में हर व्यक्ति के पास इसका होना आवश्यक है। पर अभी भी प्रदेश में बहुत से ऐसे परिवार है। जिनके पास यूपी आय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। जिस कारण वे इसका उपयोग करके प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त नहीं कर पाते है। यदि आपके पास भी आय प्रमाण पत्र नहीं है।

तो आज का ये लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। क्योंकि हम आपको बताएंगे। कि आप किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर घर बैठे – बैठे राशन कार्ड को बनवा सकते है। तथा इससे जुड़े अन्य सभी विषयों जैसे – उद्देश्य,लाभ,दस्तावेज़ आदि के बारे में भी चर्चा की गयी है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है –

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र – UP Income Certificate

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाने वाले एक आधिकारिक दस्तावेज है। जिससे परिवार की वार्षिक आय का पता चलता है। जिस कारण बहुत सी सरकारी छात्रवृत्तियों, सरकारी योजनाओं के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

पर आज से कुछ समय पहले लोगों को आय प्रमाण पत्र के बनवाने के लिए सरकारी कार्यलयों में जाना होता था। जिस कारण लोगों के बहुत समय और पैसे की बर्बादी होती हैं। जिस कारण भी बहुत से लोग आय प्रमाण पत्र को नहीं बनवा पाते थे। तथा बहुत से सरकारी लाभ को चाहते हुये भी प्राप्त नहीं कर पाते थे।

पर अब भी विभाग द्वारा इसके बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी है। जहां से उत्तर प्रदेश में निवास करने के वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता था। तथा इस प्रमाण पत्र को बनवा सकता है। इसके लिए आपको किसी शुल्क का भी भुगतान नहीं करना होगा। तो चलिये शुरू करते है –

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र हेतु पत्रताएँ –

यदि आप UP Income Certificate को बनवा चाहते है। तो इसके लिए आपके पास कुछ पात्रताओं का होना आवश्यक है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया के नाम से विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
  • आवेदक का पहले किसी अन्य राज्य में आय प्रमाण पत्र बना नहीं होना चाहिए।
  • इस प्रमाण पत्र को कोई भी जाति या वर्ग का व्यक्ति आवेदन करके बनवा सकता है।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज –

हम सभी जानते है। कि जब भी हम किसी सरकारी प्रमाण पत्र को बनवाने के लिये आवेदन करते है। तो इसके लिए प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेज की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार Income Certificate को बनवाने के लिये भी कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। जो कि निम्न है –

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्वमं घोषणा प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी
  • परिवार के वेतन भोगी सदस्यों की वेतन पर्ची
  • आवेदक के पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र से लाभ -Benefit Of UP Income Certificate

  • इसका उपयोग कर आप बहुत सी योजनाओं जैसे – विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन आदि के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आय प्रमाण पत्र के जरिये किसी भी छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • अगर आप किसी कॉलेज या डिग्री कॉलेज में पढ़ते है। तो इसकी मदद से प्रवेश शुल्क तथा फीस में बहुत छूट प्राप्त कर सकते है।
  • इसका उपयोग किसी भी सरकारी को कराते समय पहचान के रूप में कर सकते है।

उत्तर प्रदेश  प्रमाण पत्र को बनवाने के लिये ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?- Online Apply UP Income Certificate

यदि प्रदेश भवन स्थायी रूप से निवास करने वाला कोई भी परिवार यूपी आय प्रमाण यर को बनवाने के लिए इच्छुक है। तो बहुत आसानी से इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। जिसके लिए नीचे दी गयी जानकारी को भी फॉलो कर सकता है। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://up-health.in पर जाना होगा।
  • अब यदि आप इस वेबसाइट पर नए है। तो आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? वाले लिंक पर क्लिक करके User Id और Password को बनाना होगा। अगर आप पहले से ही वेबसाइट का उपयोग करते है। तो आपको User Id और Password डालकर Login कर लेना है।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

  • जैसे ही आप नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? वाले लिंक पर क्लिक करेंगे। तो आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर सामने आ जायेगा।
  • जहां आपको पूछी गयी कुछ जानकारी जैसे – नाम, Date Of Birth,मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा।

उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

  • जिसके बाद दिए गए Capture Code को दर्ज कराना होगा।
  • ये सब करने के बाद सुरक्षित करें के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP(One Time Password) आयेगा।
  • जिसकी मदद से आपको Login करना होगा।
  • जिसके बाद आप होम पेज पर वापस आ जाएंगे।
  • यहां आपको User Id और Password तथा सुरक्षा कोड को दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद सबमिट के ऊपर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आयेगा। जहां आपको आवेदन करें? का विकल्प दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक Application Form खुलकर आ जायेगा।
  • जिसमें आपको पूछी गयी सभी मूल जनाकरियों जैसे – नाम,वार्षिक आय,पता आदि को भरना होगा।
  • जिसके बाद मूल दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • ये सभी प्रोसेस को सही प्रकार फॉलो करने के बाद आपको दर्ज करें के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण हो जायेगी। और आपको आपको एक रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त हो जायेगी।
  • जिसे आपको सुरक्षित करके रख लेना है। क्योंकि इसकी आपको भविष्य में आवश्यकता पड़ सकती है।

निष्कर्ष –

आज हमने इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र (Uttar Pradesh Income Certificate) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की तथा उससे जुड़े सभी डाउट को क्लियर करने की कोशिश भी की गयी।

हम उम्मीद करते है। कि ये लेख आपके लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित हुआ होगा। पर अगर भी आपके मन में लेख में दी गयी जानकारी को लेकर कोई भी डाउट है। तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके डाउट को जल्द से जल्द क्लियर करने की कोशिश की जायेगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें