Home » आधार कार्ड » यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे?

यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे?

उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, यहां लगभग 10 करोड़ की जनसँख्या निवास करती है और भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसके चलते यहां हर पांच वर्ष बाद एक राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार का चुनाव होता है तथा जिसमें हर वह व्यक्ति मत कर सकता है जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है।

लेकिन इसके बाबजूद भी मतदान पहले की गयी वोटर लिस्ट में अगर आपका नाम शामिल नहीं है तो आप आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र नहीं माने जाओगे। ये वोटर लिस्ट निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से पहले सर्वे करवाकर तैयार करवायी जाती है। इसलिए यदि आप आपकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है।

और आप आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए इच्छुक है तो एक बार UP Voter list 2021 में अपने नाम की जांच अवश्य कर लें। जिससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे विस्तार से साझा की गयी है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद करते है करते है कि ये लेख उत्तर प्रदेश के हर मतदानकर्ता के लिए उपयोगी साबित हुआ होगा।

यूपी वोटर लिस्ट 2021 | UP Voter List 2021

यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे

हम सभी जानते है कि आज के समय में हर व्यक्ति का ये फर्ज बनता है कि वह अपने मतदान करे और एक अच्छी सरकार को चुनकर अपना और अपना और अपने प्रदेश या देश का भविष्य सुरक्षित कर सकते है क्योंकि जब तक प्रदेश में अच्छी सरकार नहीं होगी। तब प्रदेश का विकास संभव नहीं है और प्रदेश के विकास से ही हमारा विकास जुड़ा है।

इसलिए मतदान करना हर व्यक्ति के लिये बहुत जरूरी है। लेकिन बहुत से ऐसे भी युवा है जिनकी हाल ही में उम्र 18 वर्ष हुयी है जिस कारण वे शंशय में रहते है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है या नहीं! जिस कारण वे मतदान करने से हिचकिताते है लेकिन अब विभाग द्वारा उस मतदान सूची को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करा दिया है।

जहां से कोई भी नागरिक उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2021 में अपने नाम की जांच कर सकता है और ज्ञात कर सकता है कि वह आगामी चुनाव में मतदान करने के योग्य है नहीं! तो आइये उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2021 में अपने नाम की जांच कैसे करें? के बारे में विस्तार से जानते है।

यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे? | How to see your name in UP voter list

उत्तर प्रदेश का कोई भी इच्छुक नागरिक जो Up Voter List 2021 में अपने नाम की जांच करना चाहता है तो वह बहुत से निवार्चन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। जिसके लिए आपको किसी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिए आप नीचे दी गयी Steps को भी फॉलो कर सकते है जो कुछ निम्न प्रकार है –

  • सर्वप्रथम आपको इसके लिए राष्ट्रीय मतदान सेवा के ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • आप चाहें तो दिए गये लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट भी ऑफिसियल पोर्टल पर जा सकते है।
  • जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा। जहां आपको Search Electroral Roll का Option दिखायी देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा। जहां आपको इस बात का चयन करना है कि आप किसके द्वारा Voter List में अपने नाम की जांच करना चाहते है। 1. विवरण के द्वारा 2. पहचान पत्र क्रमांक के द्वारा

यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे

  • तो यदि आप इन दोनों में से पहले वाले यानि विवरण के द्वारा वाले के चयन करते है तो आपको नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जन्म तिथि, राज्य, जिला, विधानसभा/लोकसभा और निर्वाचन क्षेत्र आदि को भरना होगा।
  • और यदि आप दूसरे वाले यानि पहचान पत्र क्रमांक के द्वारा वाले ऑप्शन का चयन करते है तो पहचान पत्र क्रमांक को भरना होगा।
  • जिसके बाद दिए गये कैप्चर कोड को भरकर खोजे के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर नेक्सट पेज ओपन होगा। जहां आपको UP Voter 2021 का विवरण आपके सामने आ जायेगा।
  • यहां से आप जिस भी व्यक्ति की जानकारी को चाहते है उसके सामने View Details के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • और फिर व्यक्ति से संबधित सम्पूर्ण विवरण आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।

यूपी मतदाता सूची कैसे डाउनलोड करें? | How to download UP voter list

  • इसके लिए आपको दिए गये लिंक http://ceouttarpradesh.nic.in/rollpdf/rollpdf.aspx पर क्लिक करके वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। जहां आपको अपने जिले का चयन करना है तथा विधानसभा क्षेत्र का चयन करना है।

यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम कैसे देंखे

  • और फिर आखिर में दिखाए के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपको यहां डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ फाइल मिल जाएगी।
  • फिर आपको Show के बटन पर क्लिक करने के बाद आप विभिन्न मतदान केंद्रों की सूची देखेंगे।
  • दाई ओर आपको मतदाता सूची के रूप में एक विकल्प मिलेगा। आपको मतदाता बूथ के अनुरूप चुनावी रोल के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप मतदाता सूची को फ़ोटो समेत डाउनलोड कर पाएंगे।

ऑनलाइन यूपी वोटर लिस्ट से लाभ | Benefit from online UP voter list

यदि आप उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं तथा ऑनलाइन उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट के बारे में पद रहे है तो आपको इससे होने वाली सुविधा या लाभ के बारे में जानकारी का होना आवश्यक है जो कि निम्न प्रकार है –

  • वोटर लिस्ट को ऑनलाइन माध्यम से वोटर लिस्ट के उपलब्ध कराने से प्रदेश के नागरिकों के समय और पैसों दोनों की बहुत बचत होगी। क्योंकि लोगों पहले Voter List से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए विभाग के कार्यालय में जाना होता था। जिससे उनका समय और पैसा दोनों बहुत व्यर्थ होते थे।
  • इस प्रक्रिया के शुरू होने से प्रदेश के मतदान दर में भी वृद्धि होगी। क्योंकि बहुत से नागरिकों को ज्ञात ही नहीं होता था। कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं! जिस शंशय में मतदान करने में असमर्थ हो जाते थे।
  • विभाग से जुड़े कार्यालयों और दफ्तरों में कम भीड़ जमा होगी। जिससे कार्यकालों में कार्यरत अधिकारियों पर काम का प्रेसर कम होगा तथा उनका काम को करने में मन लगेगा।
  • इसके माध्यम से Voter List से संबंधित किसी भी विवरण की जांच कर सकते है। जिसके लिए आपको किसी शुल्क का भी भुगतान नहीं करना होगा।

निष्कर्ष –

यदि आप उत्तर प्रदेश में के नागरिक है तो आज लेख में बतायी गयी इनफार्मेशन आपको जरूर पसन्द आयी होगी। क्योंकि हर व्यक्ति को समय – समय पर अपना या अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम के नाम को वोटर लिस्ट में देखने की आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ ही लेख को अपने अन्य परिचित जनों के साथ शेयर करें? जिससे वो भी UP Online Voter 2021 के बारे में जान सकें?

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें