Home » भू-अभिलेख » यू पी भूलेख खतौनी 2019 खसरा नक्शा यहाँ देखें (अपडेटेड)

यू पी भूलेख खतौनी 2019 खसरा नक्शा यहाँ देखें (अपडेटेड)

यू पी भूलेख खतौनी 2019 खसरा नक्शा यहाँ देखें (bhulekh uttarpradesh) : Hello Friends आज की इस पोस्ट में हम आपको उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी, नक्शा Online देखने की पूरी जानकारी देने जा रहे है अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य में रहते है और अपने ज़मीन के विवरण के बारे मे जानना चाहते है तो पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें। जैसा कि हम सभी जानते है कि आज इंटरनेट का जमाना है। जिसके चलते आज Online काम करना बेहद आसान होता जा रहा है। फिर चाहे वो बिजली का बिल जमा करना या फिर Online Shopping करना हो। ये सब व्यक्ति  अब अपने घर बैठकर अपने फ़ोन में इंटरनेट की मदद से कर लेता है।

और अब तो भारत सरकार ने भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे दिया। सरकार भी चाहती है कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी काम के लिए दुकान, दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े। इसी लिए भारत सरकार ने भारत को डिजिटल इंडिया से जोड़ने का काम किया है।

और अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के लोगो की समस्या और डिजिटल इंडिया को देखते उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए www.upbhulekh.gov.in वेबसाइट का एक पोर्टल लाँच किया है। जिसकी मदद से व्यक्ति घर अपने लैपटॉप, मोबाइल में इंटरनेट की मदद से अपने ज़मीन से जुड़ी जानकारी जैसे खतौनी, खसरा, नक्शा, भू लेख आदि को अपने घर बैठे Online देख सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पड़े।

यू पी भूलेख खतौनी

उत्तर प्रदेश भू लेख खसरा online कैसे देखे

बता दे कि अब इंटरनेट की मदद से भू लेख,नक्शा खसरा जैसे ज़मीन के विवरण को निकालना काफी आसान हो गया है। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नही है। इसलिए हमने इस पोस्ट को तैयार किया है ताकि आपको इसके बारे में उचित जानकारी मिल सके।

अभी तक लोगो को अपने ज़मीन से जुड़े कागजात निकलवाने के लिए लेख पाल, पटवारी के पास जाना पड़ता था या फिर ज़मीन के कागज़ात के लिए तहसील कचहरी जाना पड़ता था। उसमें व्यक्ति का काफी समय खराब होता था और साथ ही काम भी सही समय पर नही हो पाता था।

लेकिन अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो चुकी है। अब आपको अपने जमीन के बारे में जानकारी के लिए किसी पटवारी दफ्तर या तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नही है। अब आप अपने ज़मीन की सारी डिटेल जैसे खसरा,खतौनी,नक्शा आदि को अपने घर बैठे ही online अपने फ़ोन की मदद से देख सकेंगे। आप किस तरह से अपने जमीन के विवरण को देख सकते है इसकी पूरी जानकारी नीचे पड़ सकते है।

उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी Online यहाँ देखे

आपकी बेहतर जानकरी के लिए बता दे की आप इस वेबसाइट की मदद से उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा,अलीगढ़ प्रयागराज (इलाहाबाद), अम्बेडकर नगर,अमेठी, औरैया, आजमगढ़,बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर,चंदौली,चित्रकूट, देवरिया, इटावा, अयोध्या, फर्रुखाबाद, फतेहपुर,फिरोजाबाद,गौतम बुद्ध नगर,गाजियाबाद,गाज़ीपुर,गोंडा गोरखपुर, हमीरपुर,हापुड़, हरदोई, हाथरस जालौन आदि सभी जिलों के गांव की जमीन के बारे में जानकारी निकाल सकते है.

लेकिन हमने आपको पीलीभीत पीलीभीत जिले के तहसील ढकिया गांव को लेते हुए स्क्रीन शार्ट के साथ 1एक एक स्टेप के साथ जानकारी समझाई है. ताकि आप बेहतर तरह से जानकरि को समझ सके. लेकिन आपको अपने खसरा खतौनी निकालने के लिए अपने जिले गांव को ही चुने। तो चलिए आगे जानते है-

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट www.upbhulekh.gov.in  पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको नीचे स्क्रीन शार्ट में दिख रहे जैसे इमेज की तरह मिलेगा।

  • दिए गए इमेज में आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे जहां आपको चौथे विकल्प खतौनी अधिकार अभिलेख नकल का विकल्प मिलेगा आपको उसी पर क्लिक कर देना है।

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • यहां आपको यही दिया गया एक कोड भरना है। और सबमिट पर क्लिक कर देना है। जैसा कि आप स्क्रीन शार्ट में देख सकते है।

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • Next यहां आपको पेज मिलेगा जहां आपको सभी जिलों कि लिस्ट मिलेगी।
  • यहां आप जिस जिले में रहते है उसके सामने क्लिक कर देना। यहां मैंने Example के लिए पीलीभीत को चुना है। लेकिन आपकी वही चुनना है जहां आप रहते है।

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • Now अब अपनी तहसील को चुनने ले। यहां पीलीभीत तहसील भी है इसलिए तहसील पीलीभीत को चुना है. आप अपने अपनी तहसील को चुने –

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • तहसील चुनने के बाद आपको next अपना विलेज चुनना है।

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • Next यहाँ आपको खसरा,खतौनी,गाटा 3 विकल्प मिलेंगे जैसा की आप स्क्रीन शार्ट में भी देख सकते है.

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

  • जहाँ अगर आपके पास आपकी खसरा,खतौनी गाटा किसी की भी संख्या है तो आप उससे अपनी पूरी जानकारी हासिल कर सकते है.
  • अगर आपके पास खसरा,खतौनी गाटा किसी की भी संख्या नहीं है तो आप खातेदार के नाम से भी जानकारी हासिल कर सकते है.

उत्तर प्रदेश खसरा Online यहाँ देखे

» राजस्थान भू अभिलेख जमाबंदी की नक़ल यहाँ देखिये | Apna Khata Rajasthan

» भू अभिलेख नक्शा खसरा छत्तीसगढ़ यहाँ देखिये

निष्कर्ष

आशा करता हूँ कि आज की पोस्ट में दी गयी यू पी भूलेख खतौनी 2019 खसरा नक्शा देखने की जानकारी आपके लिये उपयोगी साबित हुई होगी।

अगर आपको इस पोस्ट में कुछ समझ नही आया हो या फिर आपको अपने विवरण निकालने में किसी तरह की परेशानी हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकतें है। हम जल्द आपके साथ जुड़कर आपकी पूरी सहायता करेंगे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें