Home » सरकारी योजना » बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना | ऑनलाइन आवेदन | लाभ, सहायता राशि

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना | ऑनलाइन आवेदन | लाभ, सहायता राशि

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana :- बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितेश कुमार जी ने बिहार राज्य में बाढ़ से पीड़ित लोगो को अर्थिक सहायता देने के लिए हालही में बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 की शुरूआत की है। इस सरकारी योजना के तहत बिहार राज्य के बाढ़ से पीड़ित लोगों को राज्य सरकार के द्वारा 6000 रुपये की धनराशि आर्थिक मदद के रुप में दी जाएगी।

इसके साथ ही जिन लोगो के मकान, जानबर या फसल आदि की जान या माल की हानि हुई है उन लोगो को सरकार द्वारा अलग से धनराशि दी जाएगी। यदि आप बिहार राज्य के निवसी है और आपको भी बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है तो आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता को प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2021 से जानकारी देने वाले हैं।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है? | What is Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana in Hindi

बिहार राज्य में बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बिहार की राज्य सरकार ने Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana का आयोजन किया है। राज्य ने सभी बाढ़ प्रभावित नागरिको को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।

इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के बाढ़ पीड़ितों को ही प्रदान किया गया जाएगा। जिनके लिए बाढ़ की बजह से काफी माल,  हानि हुई है। ऐसे नागरिको को बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि लाभर्ती के बैंक एकाउंट में सीधे दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना आवेदन कैसे करें? | How to apply Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

बिहार राज्य के जो नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करने की कोई जरूरत नही है। क्योंकि इस योजना से लोगो को जोडने के लिए राज्य में जगह जगह बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 नाम पर कई शिविर लगाए जा रहे हैं।

आपको इस योजना में दी जाने वाली अर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इन शिवरों में जाकर सम्बंधित अधिक को अपनी सारी जानकारी देनी होगी। और आपके द्वारा दी गई जानकारी का सर्वेक्षण अथवा परीक्षण किया जायेगा। और यदि आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही होती है तो आपको इस योजना के के तहत दी जाने वाली धनराशि को सरकार द्वारा आपके बैंक खाते में सीधे दे दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के दस्तावेज़ – Dacuments  Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

राज्य के जो भी नागरिक राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उनके ली कुछ जरूरी दस्तावेज की भी जरूरत होगी। जिनकी जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करा रहे हैं। जैसे-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • उम्मीदवार की पूरी जानकारी

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की पात्रता – Eligibility Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana

जरूरी दस्तावेज के साथ साथ इस योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगो के लिए बिहार सरकार ने कुछ पात्रताओं को भी निर्धारित किया है इन पात्रताओं की पूर्ति करने वाले नागरिको को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में होना चाहिए
  • आपका घर बाढ़ प्रभावित गाँव या पंचायत में आता हो।
  • इसके अतिरिक्त आपका पूरा परिवार परिवार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित हो।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के लाभ

इस योजना के तहत बिहार राज्य के लोगो को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे। जो इस प्रकार है-

  • बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही अर्थिक मदद दी जाएगी।
  • बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित हर एक परिवार को राज्य सरकार की ओर से 6000 रूपये की धनराशि मुहावजे के रूप में दी जाएगी।
  • बाढ़ के कारण जिन लोगो के मकान, पशु, फसलों आदि का नुक्सान हुआ तथा पक्के या कच्चे घरों या जान और माल की हानि हुई है। उन्हें इस योजना के तहत अलग से राशि दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत जिन लोगो को सहायता दी जाएगी उन लोगो की एक लिस्ट तैयार की जाएगी जिन लोगो का नाम इस लिस्ट में होगा। उन्हें अपने इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 का उद्देश्य-

बिहार राज्य सरकार ने सभी 10 बाढ़ प्रभावित जिलों में निवास करने वाले लोगो, जिन्हें अपना जीवन यापन करने में समस्यओं का सामना करना पड़ रहा है। उन लोगो को अर्थिक मदद करने के लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2021 का आयोजन किया है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के पीड़ित परिवारों को 6000 रूपये की धनराशि प्रदान करना है।

जिसके द्वारा वह अपना जीवन यापन कर सकेंगे। इसके अलावा जिन लोगो का बाढ़ के कारण पशु या आपके किसी परिवार के सदस्य को या आपके घर को जान माल की हानि हुई है उन लोगो को भी राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज प्रदान करना है।

Related FAQ of Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana in Hindi

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana के तहत बाढ़ पीड़ितों को कितनी धनराशि दी जाएगी?
इस योजक तहत राज्य सरकार के द्वारा प्रति परिवार को 6000 रुपये की मदद दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना में कितने जिलो को लाभ प्रदान किया जाएगा?
इस योजना का लाभ 10 जिलो को दिए जाएंगे।

इस योजना को किसके द्वारा शुरू की गई है?
इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा की गई है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए कहाँ जाना होगा?
आपको राज्य में लगे बाढ़ रहत शिविर में इस योजना का लाभ लेने के लिए जाना होगा।

निष्कर्ष-

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना सभी बाढ़ पीड़ित लोग आसानी से राज्य में लगे शिविर में जाकर लाभ ले सकते। इस योजना के तहत बिहार राज्य के 10 राज्यो को रखा गया है।

यदि आप भी इन जिलों के बाढ़ पीडितों में आते हैं तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी काफी अच्छी लगी होगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें