Home » सरकारी योजना » महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | ऑनलाइन पंजीकरण | लाभ, पात्रता

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना | ऑनलाइन पंजीकरण | लाभ, पात्रता

Women and Kishori Samman Yojana 2021 :- हमारे देश के केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ सीधे महिलाओ को प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में हरियाणा राज्य सरकार ने भी अपने राज्य की महिलाओं के स्वास्थ से जुड़ी समस्या को देखते हुए हालही में हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2021 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने राज्य की लगभग 22.50 लाख महिलाओं और बच्चियों को लाभन्वित करने का लक्ष्य रखा है।
यदि आप भी हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा आयोजित Women and Kishori Samman Yojana 2021 से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कही जाने की आवश्यकता नही है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में आप महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे तो आपका ज्यादा समय न लेते हुए हम आपको इस योजना के बारे में बताना शुरू करते हैं।

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना क्या है? | What is Women and Kishori Samman Yojana?

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना ऑनलाइन पंजीकरण लाभ, पात्रता

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर जी ने देश की महिला और बेटियों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्या के प्रति जागरूक करने के लिए 5 अगस्त 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2021 का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और किशोरी बच्चियों को राज्य के आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूलों के द्वारा हर महीने 6 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं और किशोरियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने 30.80 करोड़ रुपये का बजट रखा है। तथा हरियाणा सरकार ने Women and Kishori Samman Yojana के कार्यभार राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग को सौपा है। अगर आप इस लाभकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको निजी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन करना होगा।

एचपी महिला और किशोरी सम्मान योजना के लाभ | Benefit of HP Women and Kishori Samman Yojana

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं और किशोरियों को हरियाणा राज्य सरकार की ओर से कई लाभ प्रदान की जाएंगी जैसे-

  • हरियाणा महिला और किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग में आने वाली महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से 1 साल तक प्रतिमाह 6 सेनेटरी नैपकिन दी जाएंगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य की 10 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष की आयु की महिलाएं एवं किशोरी बालिका उठा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा।
  • हरियाणा सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 22.50 लाख महिलाओं और किशोरियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
  • अब राज्य की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत पहुंचेगी और उससे होने वाली बीमारियां भी कम फैलेंगी।

Women and Kishori Samman Yojana का उद्देश्य

Women and Kishori Samman Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के समय में होने वाली बीमारियों के बचाव और स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है जिसके लिए हरियाणा राज्य सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रतिमाह सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगी। जिसका लाभ केबल गरीबी रेखा में आने वाली परिवार की महिला और बालिकाएं उठा सकती हैं।

Women and Kishori Samman Yojana 2021 का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा आयोजित की गई इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखती हैं तो आपको कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

महिला और किशोरी सम्मान योजना के लिए जरूरी पात्रता

इस योजना के अंतर्गत केरल राज्य की पात्र महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा जिसके लिए सरकार ने कुछ बात बताएं दी है अगर आप जानना चाहते हैं कि आप इस योजना की योग्य है कि नहीं तो आप नीचे बताई गई पात्रता में अपनी योग्यता की जांच कर सकते हैं।

  • हरियाणा महिला किशोरी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए महिला की आयु 10 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाएं और किशोरी आवेदन करते लाभ ले सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल किशोरी और महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन कहां से मिलेंगे?

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू की गई इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत 1 वर्ष में प्रतिमाह 6 सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अपने स्कूल के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन प्राप्त कर सकती हैं। तथा अन्य गरीबी रेखा में आने वाली महिलाओं को निजी आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन प्रधान किए जाएंगे।

Women and Kishori Samman Yojana से जुड़े प्रश्न उत्तर

हरियाणा महिला और किशोरी सम्मान योजना क्या है?

यह हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को इनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा बीमारियों से बचाव के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

इस योजना का पात्र किसे बनाया गया है?

इस योजना का पात्र मुख्य रूप से हरियाणा राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों और महिलाओं को पात्र बनाया गया है।

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को क्या लाभ मिलेंगे?

इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 6 सैनिटरी नैपकिन मोहिया कराए जायेंगे।

महिला और किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत कितने वर्ष की आयु के लाभार्थी को लाभ मिलेगा?

इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की महिलाओं और किशोरी फायदा मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को सेनेटरी नैपकिन कहां से मिलेंगे?

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के द्वारा लाभार्थी को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस परियोजना का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

क्या इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाएं उठा सकती हैं?

जी नहीं इस योजना का लाभ केवल राज्य के कमजोर वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाएं लाभ उठा सकती हैं।

निष्कर्ष

हमारे देश में महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत कम जागरूक है इसलिए सरकार महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू कर रही है  जिसमें हरियाणा राज्य सरकार ने महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके बारे में आपने आपको इस आर्टिकल में बताया है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहे।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें