Home » सरकारी योजना » उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

UP Caste CertificateOnline Apply :- आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से कैसे बनवाएं के बारे में विस्तार से जानकारी को साझा करने के वाले है। क्योंकि आज से कुछ समय पहले लोगों को जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों और कचहरियों में जाना होता था। जिसकी वजह से लोगों के समय और पैसों की बहुत बर्बादी होती है। और इसी कारण बहुत से लोग इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को नहीं बनवा पाते है।

तथा इससे प्राप्त होने वाल लाभ को प्राप्त नहीं पाते है। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस जाति प्रमाण को बनवाने की।प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध करायी गयी है। अगर आप भी प्रक्रिया का उपयोग करके जाति प्रमाण पत्र को बनवाना चाहते है। तो लेख को नीचे तक ध्यान पूर्वक पड़े।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र क्या है? – UP Cast Certificate

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवास करने वाले लोगों की सहायता के लिए बहुत प्रमाण पत्र को जारी किया जाता है। जिनमें से जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। जिसे हर राज्य सरकार अपने प्रदेश के नागरिको के लिए जारी करती है।

बढ़ते डिजिटल युग मे इस दस्तावेज की आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, अगर इसकी जरूरत की बात करे तो जब भी किसी छात्र को स्कूल छात्रवृति के लिए आवेदन करना होता है, या फिर किसी भी सरकारी दस्तावेज़ को बनवाना होता है तो इसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है।

लेकिम अभी यूपी में ऐसे काफ़ी नागरिक है जिनके पास UP Cast Certificate नही है जिस कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है अगर आप भी अनमे से एक है तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है क्योकि आज हम आपको UP Cast Certificate Online Apply प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को बनवा सकते है।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज | Uttar Pradesh Caste Certificate Required Documents

यदि आप UP Caste Certificate को बनबाना चाहते है। तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेज़ों होना आवश्यक है। आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए उन मूल दस्तावेज़ों के बारे में पहले ही जानकारी को साझा किया गया है। जो कि निम्न है –

आधार कार्ड – आवेदक के पास आधार कार्ड का होना आवश्यक है। जिसका उपयोग आपकी पहचान के प्रूफ में किया जायेगा।

निवास प्रमाण पत्र – UP Caste Certificate उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले लोगों के लिए जारी किया जाता है। इसलिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र का होना भी आवश्यक है। जिससे पता चलता हो। कि आप उत्तर प्रदेश में स्थायी निवास करते है।

पासपोर्ट साइज फ़ोटो – आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फ़ोटो भी उपलब्ध होने चाहिए। जिसका उपयोग आपकी पहचान के रूप में स्कैन करके अपलोड किया जायेगा।

मोबाइल नंबर – आवेदन पत्र को वेरीफाई करने के लिये आपके पास मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply for Uttar Pradesh caste certificate online

यदि कोई व्यक्ति उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप निवास करता है। तथा जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए इच्छुक है। तो आप नीचे दी गयी जानकारी को Step by Step फॉलो कर सकते है। जो निम्न है –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसका होम आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए स्क्रीन शॉर्ट में देख सकते है।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र

  • अब आपको होम पेज पर Login Form के ऊपर नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है ।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा। जहां आपको एक पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र

  • अब आपको उस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारीयों जैसे – आवेदक का नाम,जन्मतिथि,उम्र,जिले का नाम,लिंग,मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा।
  • जिसके बाद दिए गये कैप्चर कोड को भरना होगा। जिसके बाद सुरक्षित करें के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर आयेगा। जिसकी मदद से आपको वहां लॉगिन करना होगा। जिसके बाद आप Home Page पर वापस आ जाएंगे।
  • अब आपको यहां User Id और Password को दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद सुरक्षा कोड भरकर सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको आवेदन भरें के विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जायेगी। जहां आपको जाति प्रमाण पत्र का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक Application Form खुल जायेगा।
  • जहां आपको मूल जानकारीयों जैसे – नाम,पता,मोबाइल नंबर,जिला आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद मूल दस्तावेज़ों को भी स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • जिसके बाद आखिर में आपको दर्ज करें के ऊपर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपका आवेदन सफलता पूर्वक पूर्ण हो जायेगा। और आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त हो जाएगी। जिसको आपको सुरक्षित रख लेना है। जिसकी आवश्यकता आपको भविष्य में पड़ सकती है।
  • जब भी विभाग द्वारा आपका जाति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। तो आपके मोबाइल नंबर के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र से लाभ –

अगर आप UP Caste Certificate को बनवा चाहते है। तो आपको इससे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में भी पता होना आवश्यक है। इसलिए हमारे द्वारा इससे प्राप्त होने वाले कुछ लाभ के बारे में नीचे जानकारी साझा की गयी है। जो कि निम्न है –

  • UP Caste Certificate का उपयोग कर आप बहुत सी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये आवेदन कर सकते है।
  • किसी भी सरकारी या गैर सरकारी काम को कराने के लिए आप इसका उयपोग पहचान के रूप में कर सकते है।
  • इसका उपयोग मुख्य रूप से आरक्षण प्राप्त करने में कर सकते है।
  • उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण का उपयोग कर आप छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इसके जरिये आप इलेक्शन की सीटों पर आरक्षण प्राप्त कर पाएंगे।

यूपी जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदान कैसे करें?

यदि आप ऑफलाइन माध्यम से UP Caste Certificate को बनवाना चाहते है। तो बहुत आसानी बनवा सकते है। जिसके लिये आप नीचे दी गयी जानकारी को फॉलो कर सकते है।

  • इसके लिए आपको अपने जिले की तहसील में जाना होगा।
  • जहां से आपको जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिये आवेदन पत्र को प्राप्त करना होगा।
  • जिसमें आपको पूछी गयी। सभी मूल जानकारीयों को भरना होगा। जिसके बाद मूल दस्तावेज़ों को पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • जिसके बाद इस पत्र को तहसील में जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से कैसे बनवायें के बारे में विस्तार से बताया । तथा इससे जुड़े सभी मुख्य बिंदुओं के सभी बिन्दुओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी है। हम उम्मीद करते है। कि ये लेख आपके लिए महत्वपूर्ण और मददगार साबित हुआ होगा।

पर अगर अभी भी आपके मन में उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के जुड़ा कोई भी डाउट है। तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है। हमारी टीम द्वारा आपके डाउट को जल्द से जल्द क्लियर करने की कोशिश की जायेगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें