Home » सरकारी योजना » मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल | MP Samadhan Portal | एमपी ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पोर्टल

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल | MP Samadhan Portal | एमपी ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण पोर्टल

MP Samadhan Portal In Hindi :- आज हर राज्य में बढ़ती जनसँख्या के कारण सरकारी विभागों में भीड़ अधिक जमा होने के कारण नागरिको के कार्य या सम्बंधित विभाग से जुड़ी समस्या का समाधान समय पर नही मिल पाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए एक पोर्टल लांच किया है जिसका नाम एमपी समाधान पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक घर बैठे किसी भी विभाग की शिकायत को ऑनलाइन दर्ज कर सकते है। हमारे इस आर्टिकल में आपको इस एमपी समाधान पोर्टल के बारे में सभी जानकारी दी जाएगी और यह भी बताया जायेगा कि आप किस प्रकार इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और इस पोर्टल का लाभ ले सकते है।

इस एमपी समाधान पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गयी है। इस पोर्टल पर राज्य का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से सम्बंधित अपनी किसी तरह की कोई भी समस्या दर्ज करवा सकता है और उसकी समस्या का समाधान करके ऑनलाइन ही उसे इसकी रिपोर्ट दे दी जाएगी। इस पोर्टल से राज्य के नागरिको को होने वाली परेशानियाँ या फिर किसी सरकारी कर्मचारी के काम ना करने की शिकायत को इस पोर्टल पर दर्ज कराया जा सकता है।

इस पोर्टल के लांच करने के मुख्य उद्देश्य सरकारी विभाग के कर्मचारियों के काम ना करने के कारण परेशान नागरिको की मदद करना है। इस पोर्टल के लांच होने से पहले आपको किसी सरकारी विभाग के कर्मचारी की शिकायत करने के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती है लेकिन अब इस पोर्टल से राज्य के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकेगे। अगर आप इस एमपी समाधान पोर्टल के बारे में सभी जानकारी लेना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल | MP Samadhan Portal | MP Online Complaint Portal

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस समाधान पोर्टल की शुरुआत इस लिए कई गयी है जिससे राज्य के नागरिको को सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों पर काम ना करने अपर कार्यवाही की जा सके। ऐसा बहुत बार होता है जब एक सरकारी विभाग का कर्मचारी किसी आम नागरिक का काम नही करता है या फिर उससे रिशवत मागता है और इस कारण ऐसे लोगो की शिकायत करना जरुरी होता है।

इस पोर्टल से राज्य के नागरिको को काफी फायदा होगा और राज्य के नागरिक उस कर्मचारी की ऑनलाइन शिकायत कर पायेगे। अगर आप भी किसी सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की शिकायत करना चाहते है तो आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उसकी शिकायत कर सकते है। आप इस पोर्टल पर कई भाषाओ में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। आप इस पोर्टल पर हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी या फिर स्थानीय भाषा में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

अगर कोई नागरिक ऑनलाइन शिकायत नही करना चाहता है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी डाक के माध्यम से किसी भी कर्मचारी की शिकायत कर सकते है और आप अपनी सभी शिकायती पात्र को “जन शिकायत निवारण विभाग” में भेज सकते है। इस पोर्टल को राज्य के नागरिको की मदद करने के लिए लांच किया गया है। अगर आप इस पोर्टल पर किसी शिकायत करना चाहते है तो आपको शिकायत करने के लिए कागजात की जरूरत होगी जिसके बाद ही आप इस पोर्टल पर शिकायत कर सकते है और इन सभी जरुरी कागजात की सूची नीचे दी जा रही है इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े जिससे आप सभी जानकारी ले सके।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर | MP CM Helpline Number

इस एमपी समाधान पोर्टल के साथ साथ मध्य प्रदेश सरकार ने एक और हेल्पलाइन नंबर को लांच किया है जिस पर भी राज्य के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर का यह नंबर 181 और 18002330183 है। इन नंबरों पर कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इन नंबरों पर कॉल करने का समय सुबह 11 बजे से शाम के 7 बजे का है इस समय के बीच में आप कभी भी कॉल करके अपनी शिकायत कर सकते है।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लाभ | Benefits of MP Samadhan Portal

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये इस पोर्टल के कई लाभ है जो इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिको को मिल सकेगे।

  • इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह कि राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर किसी भी सरकारी विभाग के किसी कर्मचारी की शिकायत कर सकेगा।
  • इस पोर्टल पर शिकायत होने के कारन बहुत से कर्मचारी अब नागरिको का काम बिना किसी परेशानी के कर पायेगे।
  • इस पोर्टल पर नागरिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से अपनी शिकायत कर सकेगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार के इस पोर्टल पर राज्य के नागरिको को ऑनलाइन ही अपनी शिकायत का समाधान मिल सकेगा।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Fill a Complaint on MP Samadhan Portal

अगर आप इस मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल में शिकायत करना चाहते है और आप नही जानते कि आप म्किस प्रकार ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें तो आप नीचे दिए गये सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़े जिससे आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकें।

  • मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले “एमपी समाधान पोर्टल” की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो इस दिए हुए लिंक “http://cmhelpline.mp.gov.in” पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको इस वेबसाइट के होमपेज पर “शिकायत दर्ज करें” का एक आप्शन दिखाई देगा, आपको इस आप्शन पर क्लिक करना होगा।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको मपी समाधान पोर्टल इ जुड़े कुछ टर्म्स दिखाई देगे आपको इन टर्म्स को एक्सेप्ट करना होगा इसके लिए आप “मैं सहमत हूँ” के आप्शन पर क्लिक करके एक्सेप्ट पर क्लिक कर सकते है।
  • इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा जिसमे आपको अपनी शिकायत सम्बन्धी कुछ जानकारी को भरना होगा, जैसे आपका नाम, आपका पता, आपका आधार कार्ड नंबर, आपकी शिकायत, उस शिकयत का विभाग जैसी जानकारी भरने के बाद आपको अपनी शिकायत से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको इस फॉर्म के नीचे दिए जा रहे “जन शिकायत दर्ज करें” के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और आपको जन शिकायत का यूनिक नंबर प्रदान किया जायेगा जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत की स्थिति भी चेक कर सकते है।
  • अगर इस आवेदन प्रोसेस में बताई जा रही किसी प्रोसेस से आपको कोई समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायत की स्थिति कैसे चेक करें ? | How to check complaint status on MP Samadhan Portal

अगर आपने इस मपी समाधान पोर्टल पर कोई शिकायत दर्ज कराई है और आप अपनी किसी शिकायत की स्थिति चेक करना चाहते है और आप नीचे दी जा रही प्रोसेस को फॉलो करके अपनी शिकायत की स्थिति चेक कर सकते है।

  • अपनी शिकायत की स्थिति पता करने के लिए आप सबसे पहले “एमपी समाधान पोर्टल” की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. आप चाहे तो इस दिए हुए लिंक “http://cmhelpline.mp.gov.in” पर क्लिक करके इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • इसके बाद आपको यहाँ पर “आवेदन की स्थिति जाने” का एक आप्शन दिखाई देगा, आपको इस आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेगे आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपनी शिकायत का यूनिक नंबर और अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और नीचे दिए गये खोजे बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेगे आपकी शिकायत से सम्बंधित सभी जानकारी पके सामने आ जाएगी।

निष्कर्ष 

आज हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल | MP Samadhan Portal के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी है। तथा इससे जुड़े अधिकतर सवालों के जबाब देने की कोशिश की गयी है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें