Bihar Voter List 2021 :- अगर आप गूगल पर सर्च करके इस लेख तक पहुंचे है तो वेशक आप बिहार मतदाता सूची 2021 में अपने नाम की खोज कैसे करें या इससे संबंधित कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते होंगे। अगर हां! तो बिल्कुल ठीक ब्लॉग पर पहुंचे है क्योंकि आज हम बिहार मतदाता सूची से संबंधित लगभग सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। और ये तक बताएंगे कि आप किस बिहार वोटर लिस्ट को ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है। इसलिए लेख के अंत तक हमारे साथ बने रहें।
बिहार वोटर लिस्ट क्या है? – What is Bihar Voter List
आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दें कि मतदाता सुरक्षा और वोट डालने को लेकर धांधलेबाजी को रोकने के लिए बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा एक सूची जारी की जाती है जिसे मतदाता सूची या वोटर लिस्ट कहते है इस लिस्ट में उन सभी व्यक्तिओं का नाम शामिल किया जाता है जो आगामी चुनाव में मतदान करने के योग्य है और इस लिस्ट को विभाग द्वारा समय – समय पर अपडेट किया जाता रहता है तथा नागरिकों के नाम को हटाया और जोड़ा जाता रहता है इसलिए मतदान करने जाने से पहले एक बार इस लिस्ट में अपने नाम की खोज अवश्य कर लें? जिसके बारे में विस्तार से बताया गया है।
बिहार मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कैसे करें? – How to check your name in the Bihar voter list
अगर आप बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई नई वोटर लिस्ट में अपने नाम की खोज करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से नीचे बताए के तरीके को फॉलो करके कर सकते हैं। जो कुछ निम्न प्रकार है –
- इसके लिए आपको सबसे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार का कार्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप चाहे तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार कार्यालय की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं
- जहां आपको Search In E – Roll का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाएगा।
- जहां आपको मतदाता सूची में नाम की जांच करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे। 1. Search By Details 2.Search By EPIC No
- जिसमें से आपको अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक का चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई जानकारियों को भरना है।
- आखिर में दिए गए कैप्चर कोड को भरकर Search के ऊपर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप आप बिहार वोटर लिस्ट में अपने नाम की खोज कर पाएंगे।
ऑनलाइन ई रोल कैसे सर्च करें?
पंचायत
- सबसे पहले बिहार स्टेट इलेक्शन कमिशन की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद सर्च इन ई रोल के टैब पर क्लिक करना है।
- इसके इसके बाद आपको पंचायत का लिंक दिखाई देगा। जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जहां आपको जिला, ब्लॉक, पंचायत, वोटर आईडी, नाम आदि को दर्ज करना है।
- और फिर दिए गए कैप्चर कोड को दर्ज करके View के बटन पर क्लिक कर देना है।
नगरपालिका
- सर्वप्रथम विभाग की लिंक पर क्लिक करके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल जायेगा।
- जहाँ से आपको सर्च इन ई रोल के टैब पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज ओपन हो जायेगा।
- जहां से आपको नगरपालिका के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला Page खुल जायेगा। जहां आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिखायी देगी।
- जिसमें आपको पूछी गयी महत्वपूर्ण जानकारीयों जैसे – जिला, नाम, ब्लॉक, ULB, रिलेटिव के नाम आदि को भरना है।
- और फिर दिए गये कैप्चर कोड को भरकर View में बटन पर क्लिक कर देना है।
बिहार पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं जिसके लिए आप नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर सर्च इन पीडीएफ के टाइप पर क्लिक करना होगा।
- और फिर पंचायत के लिंक पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जहां आपको जिला, पंचायत, ब्लॉक, वार्ड आदि का चयन करना है।
- चयन करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने वाला पेज ओपन होगा जहां आपको संबंधित संबंधित जानकारी देखने को मिले जाएगी।
Bihar Voter List Releted FAQ
यदि आप बिहार प्रदेश के निवासी हैं तथा बिहार वोटर लिस्ट के बारे में पढ़ रहे है तो आपके मन में इससे जुड़े बहुत से सवाल आते होंगे। जिनकी उत्तर जानने के लिए आपके मन में उत्सुकता रहती है। इसलिए हमने कुछ सवालों और उनकी जबाबों को नीचे साझा किया है जो अक्सर लोगों द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे जाते हैं। आशा करते हैं यह सवाल आपके लिए भी काफी पसंद आएंगे।
क्या बिहार वोटर लिस्ट में कोई भी व्यक्ति तान की खोज कर सकता है?
जी हां! बिहार वोटर लिस्ट में कोई भी व्यक्ति नाम की खोज कर सकता है क्योंकि विभाग द्वारा इसके लिए कोई विशेष योग्यता को नहीं रखा गया है।
बिहार वोटर लिस्ट में नाम की खोज करने के लिए क्या-क्या होना आवश्यक है?
बिहार वोटर लिस्ट में नाम की खोज करना चाहते हैं तो आपके पास एंड्रॉयड डिवाइस और एक इंटरनेट कनेक्शन का होना आवश्यक है।
क्या इस पोर्टल के माध्यम से बिहार वोटर लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड किया जा सकता है?
जी हां! इस पोर्टल के माध्यम से बिहार वोटर लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में भी डाउनलोड किया जा सकता है।
मतदाता सूची में नाम की खोज करने के लिए हमें किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?
जी नहीं! मतदाता सूची में नाम की खोज करने के लिए आपको किसी भी शुल्क भुगतान नहीं करना होगा।
बिहार वोटर लिस्ट का उपयोग कहां – कहां कर सकते हैं?
बिहार वोटर लिस्ट का उपयोग मतदान करने, पहचान के प्रूफ के तौर पर, वोटर आईडी कार्ड बनवाने आदि में कर सकते हैं।
निष्कर्ष –
हम उम्मीद करते हैं कि आज हमारे द्वारा इस लेख में बताई गई जानकारी आपको काफी पसंद आयी होगी। क्योंकि हर बिहार वासी को समय-समय पर बिहार वोटर लिस्ट की आवश्यकता होती है और हमने आपको इस लेख में बताया कि आप किस प्रकार बिहार वोटर लिस्ट में नाम की खोज कर सकते है और कैसे इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर अभी भी आपके मन में
Bihar voter List in Hindi से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।