Home » सरकारी योजना » दिल्ली वकील कल्याण योजना क्या है? | ऑनलाइन पंजीकरण

दिल्ली वकील कल्याण योजना क्या है? | ऑनलाइन पंजीकरण

Delhi Lawyers Welfare Scheme 2021 :- अगर आप दिल्ली राज्य में वकील के लिए प्रैक्टिस कर रहे है तो इस आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। दिल्ली राज्य सरकार ने अपने राज्य के वकीलो के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली वकील कल्याण योजना 2021 को शुरू किया है।

इस योजना के तहत वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को दिल्ली सरकार 10 लाख रुपये तक का इश्योरेंस प्रदान करेगी। अगर आप भी दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई Delhi Lawyers Welfare Scheme 2021 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में आप दिल्ली वकील कल्याण योजना में आवेदन कैसे करें?

दिल्ली वकील कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता, विशेषता आदि के बारे में जानेंगे। अगर आप दिल्ली वकील कल्याण योजना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

दिल्ली वकील कल्याण योजना 2021 क्या है? | What is Delhi Lawyers Welfare Scheme

दिल्ली वकील कल्याण योजना क्या है  ऑनलाइन पंजीकरण

दिल्ली वकील कल्याण योजना की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी ने की है। इस योजना के तहत सभी वकीलों को सरकार 10 लाख का इन्श्योरेंस कवर देगी। इस योजना का लाभ केवल दिल्ली राज्य के उन वकीलों को प्रदान किया जाएगा। जिनका रजिस्ट्रेशन दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन किया होगा और दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिकों को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको दिल्ली लॉ के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।

जिसकी आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो चुकी है। अगर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ अदालतों में कार्य करने वाली महिला अधिवक्ता और कर्मचारियों को मुफ्त में फ्री चलाने की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।
  • दिल्ली विधि विभाग दिल्ली वकील कल्याण योजना के तहत वकीलों को लाभ पहुँचने के लिए अलग से आईटी विभाग का किया है। जिसमे Otp के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • दिल्ली अधिवक्ता कल्याण योजना के अंतर्गत वकीलों को इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए सरकार ने ₹500000000 का बजट रखा है।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को सरकार के द्वारा ₹1000000 कल लाइफ इंश्योरेंस प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त सरकार लाभार्थी वकील की पत्नी और बच्चों को ₹500000 का ग्रुप मेडिक्लेम भी प्रदान करेगी।

दिल्ली वकील कल्याण योजना के लिए जरूरी पात्रता | Eligibility for Delhi Lawyers Welfare Scheme

दिल्ली राज्य के जो भी इच्छुक वकील मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते है। उन वकीलों के लिए दिल्ली सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता निर्धारित की है जिन की पूर्ति करने वाले वकील इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

  • दिल्ली वकील कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति दिल्ली राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले आवेदन कर्ता का नाम दिल्ली मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।
  • दिल्ली राज्य में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को मुख्य रूप से इस योजना का पात्र बनाया गया है।
  • दिल्ली अधिवक्ता कल्याण योजना का लाभ केवल दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत वकीलों को प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | Required Documents for Delhi Lawyers Welfare Scheme

राज्य के जो भी अधिवक्ता इंश्योरेंस प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत आवेदन करने जा रहे हैं। उनके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनकी जानकारी हमने आपके लिए नीचे उपलब्ध कराई है।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

दिल्ली वकील कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Delhi Lawyers Welfare Scheme

दिल्ली मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें।

  • आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को सर्वप्रथम लॉ ऑफ़ दिल्ली के e- portal पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो यहां क्लिक करके लॉ ऑफ़ दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉ ऑफ दिल्ली ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको Registration Under Chief Minister Advocates Welfare Scheme का एक ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर दे। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Delhi Lawyers Welfare Scheme से सम्बंधित कुछ जानकारी दिखाई देगी। और नीचे आपको Click Here तो Fill Application Form का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिस पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी की सभी जानकारी को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अगर आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी को चेक करना चाहते हैं तो आप Prview के ऑप्शन पर click करके check कर सकते हैं।
  • इतना करने के बाद अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को submit कर देना है। अब आपका आवेदन दिल्ली अधिवक्ता कल्याण योजना के तहत हो चुका है।

दिल्ली वकील कल्याण योजना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

दिल्ली वकील कल्याण योजना क्या है?

दिल्ली वकील कल्याण योजना दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा राज्य में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को इंश्योरेंस कवर देगी।

दिल्ली वकील कल्याण योजना के तहत लाभार्थी को कितने रुपए का इंश्योरेंस प्रदान किया जाएगा?

इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करने वाले वकीलों को दिल्ली सरकार की ओर से 1000000 रुपए का इंश्योरेंस प्रदान किया जाएगा।

दिल्ली वकील कल्याण योजना का लाभ किसे प्रदान किया जाएगा?

दिल्ली वकील कल्याण योजना का लाभ दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्टर्ड वकीलों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको आप तो हमारा आर्टिकल दिल्ली वकील कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? से जुड़ी जानकारी काफी अच्छी लगी होगी। और अब आप यह भी जान चुके होंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको क्या क्या करना होगा। अगर आप इस योजना से जुड़ा कोई भी सवाल या अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें