Home » सरकारी योजना » मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? | ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना एक सामान्य हो चुकी है। क्योंकि सरकार द्वारा मृतक परिवारों की सहायता के लिए बहुत सी याजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिन सभी का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास मृत्यु प्रमाण पत्र का होना अवश्य होता है, इसके अलावा जीवन बीमा पॉलिसीयों का लाभ लेने के लिए भी Death Certificate की आवश्यकता होती है। लेकिन आज से कुछ समय पहले लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए विभाग से संबंधित कार्यालय में जाना होता था। जिससे उनका बहुत सा समय बर्बाद होता था और बहुत – सी समस्यों का सामना भी करना पड़ता था।

जिस कारण बहुत से परिवारों के नागरिक तो इसे बनवाने में पूर्णतया असमर्थ हो जाते थे और इसका उपयोग करके प्राप्त करने वाले लाभ को भी नहीं प्राप्त कर पाते थे। लेकिन सरकार चाहती है कि उसके द्वारा चालयी जा रही योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। इसके लिए अब उनके द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गई है। जिससे मृतक का कोई भी परिवारजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेगा। जिससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे लेख में साझा की गयी है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें।

मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है? | What Is Death Certificate

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

मृत्यु प्रमाण पत्र एक आधिकारिक रूप से जारी किया जाने वाला दस्तावेज है। जिसे व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदार या परिवारजन बनवा सकता है तथा इसका उपयोग करके बहुत सी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के साथ – साथ जीवन बीमा पॉलिसियों से लाभ भी प्राप्त कर सकते है।

क्योंकि मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक व्यक्ति से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां जैसे – मृतक का नाम, आयु, लिंग, मृत्यु का कारण आदि लिखित रूप में दर्ज होता है। जिस कारण ये मृत्यु का पक्का प्रूफ माना जाता है। इसके अलावा Death certificate का उपयोग करके मृतक व्यक्ति के बैंक खाते और अन्य आवश्यक दस्तावेज। जैसे – राशन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि को भी निरस्त कराया जा सकता है।

]जिससे कोई अन्य व्यक्ति दस्तावेजों या बैंक खाते का दुरुपयोग नहीं कर सके। तो यदि मृतक का कोई भी परिवारजन मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाना चाहता है तो इसके लिए मृत्यु के पश्चात 21 दिन के अंदर- अंदर आवेदन करना होगा और मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा एक शुल्क को निश्चित किया गया है। जिसका उसे भुगतान करना होगा।

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया उद्देश्य

हमारी सरकार द्वारा लोगों को जीवन बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने के बाद भी उसके परिवार के अन्य सदस्यों किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन जिनते भी जीवन बीमा होते है उन सभी का लाभ प्राप्त करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

लेकिन बहुत से परिवार इसे बनवाने में असमर्थ हो जाते है जिस वजह से वो इससे प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते है तथा जीवन बीमा होने के बाबजूद भी उन्हें जीवन बीमा से प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त नहीं कर पाते है। लेकिन आगे से ऐसा ना हो इस उद्देश्य से सरकार द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया है। जिससे कोई भी व्यक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवा सकें और इसका उपयोग करके प्राप्त होने वाले लाभ को प्राप्त कर सके।

मृत्यु प्रमाण से संबंधित मुख्य तथ्य

यदि मृतक व्यक्ति का कोई भी परिवारजन या रिश्तेदार मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है तो उसे मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित कुछ मुख्य तथ्यों के बारे में भी जानकारी का होना अति आवश्यक है जो कि निम्न प्रकार है –

  • मृत्यु प्रमाण पत्र एक सरकारी कागजात है, जिसमें मृतक व्यक्ति की मृत्यु की तारीख तथा मृत्यु का कारण लिखत रूप में दर्ज होता है
  • इसके माध्यम से नामांकित व्यक्ति को मृतक की संपत्ति सौंपी जा सकती है तथा इसका उपयोग करके बीमा क्लेम और सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • अब मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • Death Certificate को बनवाने के लिये मृत्यु होने के पश्चात 21 दिन के अंदर – अंदर आवेदन करना होता है और यदि वह 21 दिन के अंदर आवेदन नहीं करता है तो उसके बाद इसे बनवाने के लिए जुर्माना शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • जो भी व्यक्ति मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन कर रहा है। उसे कुछ शुल्क का भी भुगतान करना होगा और हर प्रदेश के व्यक्ति को अलग शुल्क का भुगतान करना होगा।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

Death Certificate को बनवाने के लिए आपके पास प्रूफ के तौर पर कुछ दस्तावेजों का। होना आवश्यक है। जो कि निम्म है –

  • मृतक का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आवेदन पत्र
  • मृतक का पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • शपथ पत्र

मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to Apply Online for making death Certificate

यदि आप Death Certificate को बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन माध्यम से बहुत आसानी से कर सकते है। जिसके लिए आप नीचे बतायी गयी स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। जो। कि निम्न प्रकार है –

  • सर्वप्रथम आपको मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अपने प्रदेश की E – Service ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात वेबसाइट का Home Page आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।
  • जहां से आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गयी जरूरी जानकारीयों जैसे – आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को भरना है।
  • और फिर मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • जिसके बाद यदि सब कुछ ठीक है तो सबमिट के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सफ़लतापूर्वक मृत्यु प्रमाण पत्र को जारी करवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें?

आप चाहे तो मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑफ़लाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। जिसके लिए आपको विभाग के संबंधित कार्यालय में जाना होगा और आप इसके लिए नीचे बताये गये तरीके को भी फॉलो कर सकते है। जो कि कुछ निम्म प्रकार है –

  • सर्वप्रथम आपको इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने जिले कार्यालय में जाना होगा।
  • जहां से मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण से संबंधित आवेदन पत्र को प्राप्त करना है।
  • और फिर पत्र में पूछी गयी सभी जरूरी जानकारीयों को सही प्रकार भरना है।
  • भरने के बाद एक बार दोबारा से उसकी जांच अवश्य कर लें? जिससे आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
  • जिसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की फ़ोटो कॉपी को पत्र के साथ संलग्न कर देना है।
  • इसके पश्चात आवेदन पत्र को जिला कार्यालय में ही जमा कर देना है।
  • कुछ प्रकार आप मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन करपाएंगे।
  • तथा फॉर्म को जमा करने के बाद आपको वहां से रेफरेंस नंबर को प्राप्त कर लेना है। क्योंकि इसका उपयोग करके आप भविष्य में मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन स्थिती की जांच कर सकते है।

Death Certificate Related FAQ

यदि आप Online Death Certificate In Hindi के बारे में पहली बार पढ़ रहे है तथा इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारीयों को जानना चाहते है तो आपके मन में इससे जुड़े बहुत से सवाल आ रहे होंगे। लेकिन हमारी टीम द्वारा हमेशा से कोशिश रहती है कि हम अपने पाठकों के सभी सवाल के जबाब प्रदान कर सकें। जिससे लेख में चर्चित विषय से जुड़ी कोई भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए उन्हें अन्य वेबसाइट पर विजिट नहीं करना हो। इसलिए हमने कुछ सवाल और उनके जबाबों को नीचे साझा किया है। जो कि अक्सर पाठकों द्वारा अक्सर कमेंट बॉक्स में कमेंट किये जाते है। जो कि निम्म है –

मृत्यु प्रमाण पत्र क्या है?

मृत्यु प्रमाण पत्र एक सरकारी कागजात है। जिसे मृतक व्यक्ति के नाम से जाना जाता है और इसे आमतौर पर हर मृतक नागरिक के लिए जारी किया। जाता है।

मृत्यु प्रमाण पत्र में क्या – क्या जानकारी दर्ज होती है?

मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक व्यक्ति का नाम, मृत्यु का कारण, मृत्यु की तिथि आदि लिखित रूप में दर्ज होती है। जिस वजह से इसे मृत्यु का पक्का प्रूफ माना जाता है।

क्या मृत्यु प्रमाण को बनवाने के लिए किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी हां! मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको पंजीकरण शुल्क का भी भुगतान करना होगा।। लेकिन इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी। जा सकती है। क्योंकि हर प्रदेश का मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन शुल्क अलग – अलग होता है।

इसको बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें?

इसे आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से आवेदन करके बनवा सकते है। जिसके बारे में ऊपर विस्तार से जानकारी साझा की गई है।

निष्कर्ष –

आज हमारे द्वारा इस आर्टिकल में Death Certificate से संबंधित सभी जरूरी जानकारीयों को विस्तार से जानकारी साझा की। उम्मीद करते है ये आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें