Home » सरकारी योजना » झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना क्या है?| ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे –

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना क्या है?| ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे –

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना क्या है? :- आप सभी जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस कृषि प्रधान देश मे किसान का जीवन पूरी तरह उसकी फसल पर आधारित होता है मतलब की भारत के किसान की आय का ज़रिया सिर्फ उसकी फसल पर ही निर्भर करती है। भारत कृषि प्रधान देश होते हुए भी यहां के किसान की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है लेकिन भारत सरकार अपने देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य भी रखा है।

और अब इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार ने अपने।राज्य के किसानों के हित मे एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना रखा गया है उस योजना के आधार पर अब झारखंड किसानों के धान को उचित मूल्य पर ख़रीद जाएगा। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड सरकार ने कुछ मात्रदण्ड को निर्धारित किया है उसी के हिसाब से किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़े-

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना क्या है? (What is Jharkhand Paddy Procurement Scheme)

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना ऑनलाइन पंजीकरण

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रघुवरदास जी ने झारखंड के किसानों के लिए धान की ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए एक नई योजना जिसका नाम झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना रखा गया है राज्य में शुरू की गई इस योजना से राज्य के किसानों को बहुत ही अधिक लाभ पहुँचेगा। जैसा की आप सभी जानते हैं की  झारखंड चावल की पैदावार में देश भर में दूसरे या तीसरे स्थान पर है।

इसी के चलते झारखंड सरकार ने धान अधिप्राप्ति योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है  | इस योजना का सीधा लाभ राज्य किसानों को पहुँचेगा एवं साथ ही साथ केंद् सरकार द्वारा निश्चित की गई धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर धान की बिक्री होगी| राज्य के किसानों को धान की अच्छी कीमत मिल सके एवं राज्य के किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने बस इसी एकमात्र मुख्य उद्देश्य के कारण झारखंड सरकार ने धान अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत की है |

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना के  योजना का उद्देश्य

  •  इस योजना के शुरू हो जाने पर राज्य के किसानों को1770 क्विंटल कीमत पर धान खरीदा जाएगा | जिससे कि राज्य के किसानों को धान का सही मूल्य मिलेगा |
  • राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 293 धान खरीद केंद्र बनाए हैं जिसके तहत वहां पर किसान अपनी धान का सही मूल्य प्राप्त कर सकते हैं| किसानों को किसी प्रकार की किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए राज सरकार द्वारा 293 केंद्र पूरे झारखंड में खोले गए हैं |
  • किसानों की आय दोगुनी हो सके.

धान अधिप्राप्ति योजना के लिए जरूरी योग्यता

  •  इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य का किसान ही ले सकता है |
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो  पहले से ही धान की खेती करते हैं एवं सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य के किसानों से सिर्फ धान की ख़रीद करेगी अन्य किसी भी फसल की खरीद राज्य सरकार द्वारा नहीं की जाएगी |

झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़

इन सभी दस्तावेजों के आधार पर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • वही खाता

धान अधिप्राप्ति योजना झारखंड आवेदन कैसे करे? | How to apply Paddy Procurement Scheme Jharkhand

  • इस योजना का लाभ लेनेके लिए आप निकटतम धान ख़रीद केंद्र में जाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग आपको एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा |
  • जैसे ही आपके पास कृषि विभाग द्वारा एसएमएस प्राप्त होता है आप अपने नजदीकी धान खरीद केंद्रों के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं|
  •  पश्चात आपको टोकन नंबर और एक तारीख बताई जाएगी |
  •  जो तारीख अधिकारी द्वारा तय की गई होगी उस दिन आपको वहां पहुंचाना होगा और टोकन नंबर जमा करवाना होगा |
  • इसके पश्चात सरकारी अधिकारी धान का निरीक्षण करेंगे और सारी औपचारिकता हो जाने केबाद धान की कीमत किसान के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी|
  • एक बार फसल बेचने के बाद किसान को 15 दिनों के अंदर उसकी धान का उचित मूल्य उसके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा|

निष्कर्ष 

तो दोस्तों आज हमने आपको “झारखंड धान अधिप्राप्ति योजना ऑनलाइन पंजीकरण “ के बारे में बताया | हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको यह बताएं कि किस प्रकार आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं| और किस तरह आप आवेदन कर सकते हैं योजना के बारे में कोई भी प्रश्न आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें