Home » सरकारी योजना » श्रमिक पंजीकरण पोर्टल क्या है? | Uttra Prasesh Shramik Portal

श्रमिक पंजीकरण पोर्टल क्या है? | Uttra Prasesh Shramik Portal

Uttra Prasesh Shramik Portal Online Registration : – उत्तर प्रदेश राज्य भारत का सबसे बड़ा राज्य है जहां विभिन्न प्रकार के लोग निवास करते है मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य को कृषि से जोड़ा जाता है जहां किसानों और मज़दूरों की संख्या काफी है जो अपनी खेती या मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते है।  लेकिन कई बार किसानों की फसल को नुकसान या मज़दूर को मजदूरी ना मिलने कारण इन्हें अपना जीवन यापन करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है हालांकि प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों और मज़दूरों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं चला रही है ताकि उनका जीवन सुखमय ढंग से व्यतीत हो सके।

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि  सरकार के पास राज्य के मज़दूरों का ब्यौरा ना होने की वजह से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ राज्य के सभी मज़दूरों को नही मिल पाता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए  श्रमिक पंजीकरण योजना पोर्टल की शुरुआत की है। जिसके बारे में आज हम आपको आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है।

UP Shramik Portal Online Registration Process

बता दे कि श्रमिक पंजीकरण योजना पोर्टल के अंतर्गत राज्य सरकार राज्य के सभी मज़दूर वर्ग के लोगों को पंजीकृत होने का अवसर प्रदान कर रही है। ताकि राज्य सरकार तक प्रदेश के सभी मज़दूरों का ब्यौरा आसानी से पहुंच सके। और एक आम नागरिक से पहले सरकारी योजनाओं का लाभ मज़दूर वर्ग के नागरिकों को आसानी से मिल सके।

तो अगर आप यूपी राज्य के ऐसे निवासी है जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सबसे पहले लेना चाहते है। तो सरकार के द्वारा शुरू किए गए श्रमिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कर दे। पंजीकरण करना काफी आसान है जिसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है साथ ही यहां पंजीकरण करने के लिए किन जरूरी दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी और किस वर्ग के मज़दूर यहाँ अपना पंजीकरण कर सकते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी को नीचे बताया गया है अधिक जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को नीचे तक पढ़े –

श्रमिक पंजीकरण पोर्टल क्या है? | Uttra Prasesh Shramik Portal

राज्य के मजदूर वर्ग के किसानों का ब्यौरा इकट्ठा करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया श्रमिक पंजीकरण योजना पोर्टल राज्य के प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगो के लिए बहुत अच्छा पोर्टल साबित होने वाला है क्योंकि इस पर पंजीकरण करने वाले मजदूर वर्ग के लोगो का ब्यौरा सरकार तक आसानी से पहुंच सकेगा।


और फिर उसके अनुसार राज्य सरकार उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण योजना पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले  दिहाड़ी मज़दूरों को आसानी से आर्थिक सहायता प्रदान कर सकेंगी। सरकार की सभी योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली  आर्थिक सहायता राशि विभाग के द्वारा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। ताकि सरकार के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे मज़दूर को मिल सके।

Uttra Prasesh Shramik Portal New Update

कोरोना महामारी संकट से अन्य प्रदेश में मजदूरी करने वाले प्रवासी मज़दूरों और राज्य के अन्य मज़दूरों को रोज़गार देने के लिए सरकार अनेक योजनाओं की शुरुआत कर चुकी है और अब वर्तमान में राज्य सरकार अपने प्रदेश के दिहाड़ी मज़दूरों वर्ग के लोगो के लिए को 12 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की करने जा रही है। ताकि अब मज़दूरों को अपने राज्य में रोज़गार मिल सके और उन्हें रोज़गार कि तलास में दूसरे राज्य में पलायन ना करना पड़े।

बेहतर जानकारी के लिए बता दे कि सरकार के द्वारा मज़दूरों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ राज्य के उन्ही मज़दूरों को दिया जाएगा जिन्होंने श्रमिक पंजीकरण कार्ड होगा। तो अब अगर आप भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते है तो श्रमिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके श्रमिक कार्ड अवश्य बनवा ले ।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण | Uttra Prasesh Shramik Online Rajistrataion

राज्य सरकार के श्रमिक पोर्टल पर मज़दूरों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जहां से मज़दूर आसानी से अपना पंजीकरण करके श्रमिक राशन कार्ड बनवा सकते है। जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप यहां पंजीकरण करके अपना श्रमिक कार्ड बनवा लेते है तो सिर्फ आपको ही नही बल्कि सरकार की तरफ से आने वाली अनेक योजनाओं में आपके साथ – साथ आपके परिवारों अन्य सदस्यों को भी उनका लाभप्रदान किया जाएगा।


तो अब अगर आप भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहते है तो जल्द श्रमिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करके श्रमिक कार्ड बनवा ले। आप अपना पंजीकरण घर बैठे ही ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन की मदद ऐय कर कर सकते है जिसकी बारे मे नीचे पूरी जानकारी के बारे में बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को नीचे तक तक पढ़े

श्रमिक कार्ड के लाभ – Benefits of labor card

श्रमिक पंजीकरण योजना पोर्टल पर पंजीकरण करने और श्रमिक कार्ड बनवाने के बाद आप सरकार की किन योजनाओ का लाभ उठा सकते है वह निम्लिखित है –

कन्या विवाह योजना

अगर आपके पास श्रमिक कार्ड है तो आपकी दो बेटियों को कन्या विवाह योजना के तहत सरकार आपको बेटी की शादी करने के लिए 55 – 55 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की करेगी।

मेधावी छात्र योजना

श्रमिक कार्ड योजना में  सरकार ने मेधावी छात्र योजना को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत आपके परिवार के छात्र – छात्राओं को कक्षा – 5 से 7 तक 4 हज़ार तथा कक्षा-8 के छात्र – छात्राओं को 5 हज़ार 11 वीं और 12 वीं के 8 हज़ार व अन्य डिग्रियों के लिए 11 से 12 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता छात्रवृति के रूप में प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री आवास योजना

आवास योजना के अंतर्गत श्रमिक कार्ड धारकों को 1 लाख रुपये मकान बनवाने के लिए तथा 15 हज़ार रुपये मकान मरम्मत के लिए सहायता के रूप में प्रदान किये जायेगें।

मातृत्व हित लाभ योजना

अगर आप श्रमिक कार्ड बनवा लेते है तो उसके तहत आपके परिवार की महिला या अन्य श्रमिक कार्ड  पंजीकृत महिलाओं को 12 हज़ार रुपये और शिशु लाभ हेतु लड़का होने पर 10 हज़ार तथा लड़की के जन्म होने पर 12 हज़ार रुपये की अर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

उत्तर प्रदेश श्रमिक योजना के अंतर्गत कौन – कौन पंजीकरण करवा सकता है ?

श्रमिक पोर्टल पर राज्य किस वर्ग के मज़दूर अपना पंजीकरण कर सकते है उसकी सूची कुछ इस प्रकार है –

  • कुंआ खोदने वाले
  • लोहार
  • छप्पर वनाने वाले
  • राजमिस्त्री
  • बिल्डिंग का काम करने वाले
  • कारपेंटर का काम करने वाले
  • प्लम्बर
  • सड़क निर्माण का कार्य करने वाले
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • हतोड़ा चलाने वाले
  • मोजेक पोलिश
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • लेखकार का कार्य करने वाले
  • भवन निर्माण का कार्य करने वाले
  • चुने का काम करने वाले
  • खिड़की, ग्रिल आदि की स्थापना करने वाले
  • भट्टे पर काम करने वाले
  • ईट,सीमेंट आदि को ढोने वाले

श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ ?

अगर आप श्रमिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके श्रमिक कार्ड बनवाने चाहते है तो इसके लिए आपके नीचे दिए गए कुछ जरूरी दस्तावेज़ होना अनिवार्य है –

  • आवेदकर्ता लाभार्थी का आधार कार्ड
  • आवेदकर्ता की आयु 18 से 60 के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदकर्ता का राशन कार्ड
  • मतदान पत्र
  • बैक खाता विवरण
  • पासपोर्ट फ़ोटो
  • परिवार के अन्य सदस्यों के पहचान के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र होना जरूरी है।

श्रमिक पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? | UP Shramik Portal Online Registration

आप नीचे सी गयी स्टेप को फॉलो करके आसानी से इस पोर्टल प्रापना पंजीकरण कर सकते है –

First step

Creat Login ID

  • श्रमिक कार्ड बनवाने वाले आवेदकर्ता व्यक्ति को सबसे पहले राज्य की श्रमिक की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.uplabour.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट पर आने के बाद यहां वेबसाइट के होमपेज पर Online Ragistration And Renewal  का विकल्प मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।
  • UP Shramik Portal
  • अब आपके सामने Labour Management System की वेबसाइट खुल जायेगी। जिसमें आपको भाषा का चयन करना है।जिसके बाद वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों को सही तरीके से पड़ लेना है और उसके बाद पोर्टल उपयोग हेतु पोर्टल की सदस्यता प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना है।
  • अब यहां आपको new rejistration के विकल्प पर क्लिक करना है। अगर आप पहले से यहां अपना registration कर चुके है तो आपको सीधे अपनी आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते है।
  • UP Shramik Portal
  • नई registration के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यहां एक फॉर्म मिलेगा जहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड आदि दर्ज करके कैप्चा कोड डालकर i Agree के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।

UP Shramik Portal

  • इस प्रकार आपका इस पोर्टल पर पंजीकरण हो जायेगा। 

Second Step

Fill the registration Form

  • ऊपर फॉर्म सबमिट करने के बाद यहां आपको  श्रमिक पंजीकरण से जुड़ा फॉर्म मिलेगा जिसमे पूछी गयी जानकारी जैसे आवेदनकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि भर देना है।
  • फॉर्म सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो को Upload Attachment के बटन पर क्लिक करके अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेज़ को अपलोड करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब आपका श्रमिक पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है कुछ दिनों बाद आपका श्रमिक कार्ड आपके दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा । आप चाहे तो अपने क्षेत्र के श्रमिक विभाग से भी अपने कार्ड को प्राप्त कर सकते है।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेशवासियों के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही श्रमिक कार्ड योजना काफी अच्छी योजनाओं में से एक है।  जिसके बारे में आज हमने अपने इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जाना। आशा करता हूँ कि आपको दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें